पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

रांची। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब अदालत ने मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की है।फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा…

Read More

वोडाफोन आइडिया का एफपीओ 18 अप्रैल को खुलेगा

रांची: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड गुरुवार, 18 अप्रैल, 2024 को इक्विटी शेयरों की अपनी फर्दर पब्लिक ऑफरिंग (“एफपीओ”) के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी। कुल ऑफर साइज़ में 1,80,000 मिलियन तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है। ऑफर का प्राइस बैंड 10 से 11 रूपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 1,298 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 1,298 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। एंकर निवेशक बोली की तारीख मंगलवार, 16 अप्रैल, 2024 होगी। बोली/प्रस्ताव सदस्यता के लिए गुरुवार, 18 अप्रैल,…

Read More

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने किया लोकसभा निर्वाचन-2024 से संबंधित विविध मतदाता जागरूकता सामग्रियों का लोकार्पण

Ranchi: इस बार राज्य में दिन भर मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदान की अवधि पूर्वाह्न 7.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक है। जो भी मतदाता अपराह्न 5.00 बजे से पहले अपने मतदान केन्द्र पर पंक्तिबद्ध रहेंगे वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हैं तथा मतदान के दिन अपने कर्तव्य पर रहते हैं वैसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से उनके मताधिकार के प्रयोग की व्यवस्था की गई है। वैसी सेवाओं को ‘आवश्यक सेवा’ के…

Read More

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि शोषितों, वंचितों एवं पीड़ितों को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान करने वाले, भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त और अंत्योदय को समर्पित रहा आपका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

Read More

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अंबेडकर को किया नमन

रांची। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर रविवार को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रांची के डोरंडा स्थित पुराना हाई कोर्ट के समीप डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर नमन किया।मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा बाबा साहेब की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस पावन दिवस पर हमें ये संकल्प लेना है कि जो हमारा संविधान है वो पूरे दुनिया में अनूठा संविधान…

Read More

कांग्रेस भवन में मनाई गई अंबेडकर जयंती

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने रविवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक नवजागरण का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला।नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सदियों से शोषित-दलित मानव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। वे समाज में व्याप्त रूढ़िवादी और विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष करते रहे। बाबा साहब एक सुलझे…

Read More

पुलिस की छापेमारी में होटल से शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा स्थित संतोष लाइन होटल में छापामारी कर 15 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। मामले में होटल संचालक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई।

Read More

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान 11.45 लाख बरामद

रांची। रांची के लालपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्लाजा चौक के समीप से रविवार को एक स्कूटी से 11 लाख 45 हजार रुपया बरामद किया है।पुलिस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पंडरा के व्यवसायी का पैसा है। मामले की जानकारी मिलते ही आईटी की टीम भी मामले की जांच करने पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read More

मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें:के.रवि कुमार,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

सुनीता देवी कहती हैं,’इस बार के चुनाव में किसी प्रलोभन में न आकर अपने समझ से सही उम्मीदवार को चुनना है। पैसा , शराब या किसी अन्य प्रकार के लुभावन अथवा बहकावे में आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करना बल्कि सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करना है।’सुनीता देवी गुमला, सिसई के राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई, चेगरी स्थित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप से जुड़ी हैं।आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार इस मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे।वे जानना चाहते थे कि सुनीता लोगों…

Read More

झारखंड में पहली बार, कान की समस्या अब घर बैठे होगी दूर

झारखंड की राजधानी राँची में आज बंगाली नव वर्ष के अवसर को ख़ास बनाते हुए शहर की प्रतिष्ठित पॉल ऑप्टिकल्स ने अपने ऑप्टिकल्स सेगमेंट में आज हियरिंग ऐड की सर्विस जोड़कर एक और उपलब्धि की शुरुआत की है। अपने दूसरे वर्षगाँठ पर पॉल ऑप्टिकल्स के संचालक संजय पॉल ने अपने तीस वर्षों के अनुभव को साझा किया और बताया कि शहर का यह एकमात्र प्रतिष्ठान है जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की आँखों की जाँच के साथ साथ कानों की वैज्ञानिक जाँच और सुनने की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। श्री…

Read More