होली के दौरान रिम्स में 533 लोगों ने कराया इलाज

रांची। राजधानी रांची के रिम्स में होली के दौरान 25 और 26 मार्च को 533 मरीज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। रिम्स से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 203, न्यूरो में 24, ऑर्थो में 10, सर्जरी में 23 और 26 मार्च को सेंट्रल इमरजेंसी में 205, न्यूरो में 23,ऑर्थो में 13 एवं सर्जरी में 32 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे।रिम्स के पीआरओ डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि होली के दौरान दो दिनों में रिम्स में 533 मरीज इलाज कराने…

Read More

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर सीईओ लेंगे फैसला

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी(सीईओ) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी पर फैसला लेंगे। चुनाव समाप्ति तक आकस्मिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देंगे। डीजीपी अजय कुमार सिंह के आदेश पर आइजी अभियान सह-स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।झारखंड के विभिन्न जिलों के एसएसपी, एसपी, पुलिस के अन्य विंग के एसपी और समादेष्टा को पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है। भेजे गये पत्र के अनुसार 16 मार्च को लोकसभा…

Read More

मतदान प्रक्रिया में अपवर्जित समूहों के निर्वाचकों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं : रवि कुमार

रांची। राज्य के सभी दिव्यांग शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण, पचासी वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाता, गर्भवती महिलाओं एवं छोटे शिशुओं की माताओं को भी अन्य नागरिकों की तरह समान वैधानिक अधिकार प्राप्त है। चुनाव की प्रक्रिया इन्हें लोकतंत्र में समान रूप से अपनी भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करती है। इसलिए इनके लिए अनिवार्यरूपेण हरेक मतदान केन्द्र पर सुलभ मतदान की व्यवस्था रखी जाए। यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को निर्वाचन सदन धुर्वा के सभागार में राज्य के सभी जिलों से आए…

Read More

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए 90 फीसदी आवेदकों ने दी परीक्षा

रांची। राज्य के 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आज प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें कुल आवेदक के 90 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 36,230 विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही।प्रवेश परीक्षा देने आये विद्यार्थी और उनके अभिभावक दोनों उत्साहित दिखे। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए थे। 30 मार्च को प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एक अप्रैल से सात अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों का नामांकन होगा। आठ…

Read More

भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित नहीं होने पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष ने शहादत का किया फैसला

रांची। भगत सिंह के शहादत दिवस पर राष्ट्रीय युवा शक्ति आंदोलन के अध्यक्ष उत्तम यादव ने 23 मार्च को शहादत देने का निर्णय किया है। उन्होंने भगत सिंह के अपमान से दुखी होकर यह फैसला किया है। राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रन पार्क में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।राष्ट्रीय युवा शक्ति के संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू और योगेश कुमार रॉक ने संयुक्त रूप से कहा कि एक सच्चे देश प्रेमी होने के नाते भगत सिंह को सम्मान नहीं मिलने से उत्तम यादव दुखित हैं और…

Read More

एसएसपी ने 11 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज

रांची। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता के दौरान वारंट, कुर्की के निष्पादन में शिथिलता बरतने वाले जिले के 11 थाना प्रभारियों पर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की है। इन थाना प्रभारियों में सदर थाना, लोअर बाजार थाना, हिंदपीढ़ी थाना, नगड़ी थाना, रातू थाना, बुढ़मू थाना, चान्हो थाना, बेड़ो थाना, कांके थाना, नामकुम थाना और बरियातू थाना शामिल है।

Read More

सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता भीम मुंडा ने थामा आजसू का दामन

लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता : सुदेश महतो रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेतृत्व करने वाला राजा नहीं हो सकता। लोकतंत्र जनता से, जनता के लिए और जनता के द्वारा चलने वाली व्यवस्था है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता, जनता के सेवक होते हैं। महतो ने शुक्रवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।।इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के नेता सह निलय इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरपर्सन भूतपूर्व सैनिक भीम मुंडा…

Read More

ईडी की छापेमारी के बाद एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी को हटाया

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को पद से हटा दिया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि छापेमारी के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को हटा दिया गया है।उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को ईडी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी लाल मोहित नाथ शाहदेव के यहां छापेमारी की थी। इस दौरान आठ मोबाइल और 12.50 लाख रुपये सहित कई सामान बरामद किये थे। इस दौरान ईडी को अवैध बालू के…

Read More

योगदा सत्संग सोसाइटी मना रहा अपना वर्षगांठ

Ranchi: आज योगदा भक्तों के लिए कोई सामान्य दिन नहीं, बल्कि असाधारण व अविस्मरणीय दिवस है। आज ही के दिन परमहंस योगानन्द जी ने रांची की इस पवित्र धरा पर सन् 1917 में योगदा सत्संग मठ की स्थापना की थी, जो आगे चलकर योगदा सत्संग सोसाइटी/सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप में परिवर्तित हो गया। जो आज विशाल वट वृक्ष के रुप में पूरे विश्व में आच्छादित होकर जन-सामान्य के मन में अध्यात्म का वो बीज बो रहा हैं, जिससे एक सामान्य व्यक्ति भी सीधे ईश्वर से सम्पर्क कर स्वयं को धन्य कर…

Read More

सरला बिरला विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग में द ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और डब्लूएचओ के सौजन्य से आयोजित प्रिंसिपल मीट वर्कशॉप का समापन हुआ।

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय के नर्सिंग विभाग में द ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया और डब्लूएचओ के सौजन्य से आयोजित प्रिंसिपल मीट वर्कशॉप का आज समापन हुआ। इसमें टीएनएआई के अधिकारियों के अलावा रांची के विख्यात अस्पतालों के प्रतिनिधिगण शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने बायोमेडिकल वेस्ट से होनेवाले दुष्प्रभावों के विषय में बात की। उन्होंने भारतीय नर्सो के योगदान और दुनिया भर में उनकी बढ़ती मांग पर भी चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईसी झारखंड के डॉ. चंद्र…

Read More