रामगढ़। जिले के भू माफियाओं में शामिल अजय सिंह को फर्जीवाड़े के मामले में आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इस मामले की पुष्टि इंस्पेक्टर विद्या शंकर ने किया है। उन्होंने बताया कि जमीन के मामले का सबसे बड़ा नटवरलाल अजय सिंह जी है। उसने फर्जी हस्ताक्षर से दूसरे व्यक्ति की जमीन बेच डाली थी। शनिवार की अहले सुबह अजय सिंह को शहर के पतरातू बस्ती स्थित रेलवे फाटक के पास स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को उसे रामगढ़ थाना कांड 329/16 में…
Read MoreCategory: रामगढ़
आजादी के दिन कोविड-19 हॉस्पिटल की छत से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या
रामगढ़ : एक तरफ आजादी का जश्न था तो दूसरी तरफ रामगढ़ के कोविड-19 हॉस्पिटल की छत से कूदकर एक कोरोना मरीज ने आत्महत्या कर ली। मृतक बिजेंद्र प्रसाद निराला कैथा गांव का निवासी था। शनिवार की शाम बिजेंद्र ने जैसे ही आत्महत्या की पूरे हॉस्पिटल में सनसनी फ़ैल गई। आत्महत्या की खबर सीसीएल नईसराय हॉस्पिटल प्रबंधन के लोगों ने परिजनों को दी। घटना की सूचना पाते ही एसडीपीओ अनुज उरांव और थाना प्रभारी विद्याशंकर भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। एसडीपीओ अनुज उरांव ने मामले…
Read Moreचोरों ने बत्ती बुझा कर उड़ा ली तीन लाख की संपत्ति
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के जारा टोला में चोरों ने बत्ती बुझा कर तीन लाख की संपत्ति उड़ा ली। इसमें नगदी और लाखों के जेवर शामिल हैं। इस मामले में घर की मालकिन सुलोचना देवी और उनके बेटे कंचन कुमार ने बताया कि उनके घर से लगभग ढाई लाख के जेवरए 23 हजार नगद व हजारों रुपए की कपड़े चोरी हुए हैं। शहर के जारा टोला शिवपुरी कॉलोनी में इस चोरी की वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।स्ट्रीट लाइट बुझा कर चोरों ने काटा ग्रिलसुलोचना देवी…
Read MoreRamgarh : चीन बॉर्डर पर जा रहे थे आर्मी के जवान, चुट्टुपालु घाटी में हुए शहीद
रामगढ़ : रामगढ़ के चुट्टुपालु घाटी में शहीद हुआ आर्मी का जवान चीन बॉर्डर पर अपनी ड्यूटी संभालने के लिए निकला था। उड़ीसा कैंप से लगभग 8 गाड़ियों का काफिला लद्दाख के लिए जा रहा था। उन गाड़ियों में आर्मी के हैवी मशीन व अन्य आवश्यक चीजें लोड की गई थी। चटूपालु घाटी में काफिले की एक गाड़ी (16आरओ105721) ने अपने आगे जा रहे पाइप लदे ट्रेलर( एनएल 01डी 9112) को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्मी गाड़ी पर सवार चालक अलख राजन की मौके पर ही…
Read MoreRamgarh : सात थानों में महिला सहायता डेस्क की होगी स्थापना
रामगढ़ : महिला सहायता डेस्क बनाने में रामगढ़ जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है। एसपी प्रभात कुमार ने अपने जिले के सात थानों का चयन भी कर लिया है। इनमें रामगढ़ महिला थाना, रजरप्पा, गोला, मांडू, कुज्जू, पतरातू और भुरकुंडा थाना शामिल हैं। यहां तक कि इन सात सहायता डेस्क के नोडल पदाधिकारी के रूप में डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोए को जिम्मेदारी भी सौंपी है। एक तरफ आईजी प्रोविजन व पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने निर्देश जारी किया और दूसरी तरफ रामगढ़ एसपी ने तत्काल इसे अमलीजामा पहना दिया। एसपी…
Read MoreRamgarh : अवैध शराब के खिलाफ रजरप्पा पुलिस ने चलाया अभियान
रामगढ़ : जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के सुकरीगढ़ा में दर्जनों अवैध शराब की भठ्ठियों को नष्ट किया गया। इस संबंध में डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोए ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम सुकरीगढ़ा के जंगली क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। इस इलाके में महुआ शराब चुलाई का काम किया जा रहा था। इसमें कई कारोबारी संलिप्तता थी। छापेमारी के दौरान कारोबारी तो…
Read MoreRamgarh : बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर शहर में दी दस्तक, महिला का पर्स उड़ाया
रामगढ़ : बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर रामगढ़ शहर में अपनी दस्तक दे दी है। यह गैंग महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। मंगलवार को थाने पहुंची अरगड्डा की महिला मोना तूरी ने पुलिस को बताया कि सुभाष चौक पर बाइक पर सवार दो लोगों ने उसका पर्स उड़ा लिया है। उसके पर्स में पैसे एटीएम व अन्य दस्तावेज थे। मोना तूरी शहर के पारालैक्स हौंडा शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। वह सोमवार की शाम अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी। सुभाष चौक…
Read MoreRamgarh: दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर भेजा गया जेल
रामगढ़ । पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर को मंगलवार को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि तस्कर अनिल यादव नई सराय बस्ती का रहने वाला है। वह नई सराय चौक पर पान गुमटी चलाता था। उसी गुमटी में व गांजा की तस्करी भी किया करता था। पुलिस की छापेमारी में उसके गुमटी से 2 किलो गांजा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर विद्याशंकर ने बताया कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनिल यादव को जेल भेजा गया है।
Read MoreRamgarh : प्रभारी लिपिक ने गायब कर दी शिक्षा विभाग की फाइल
रामगढ़। जिले के शिक्षा विभाग के कर्मचारी ही चोर निकले। यहां एक प्रभारी लिपिक विभाग की फाइल एक चुरा ले गया। इस मामले में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रभारी लिपिक आनंद कुमार पांडे के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़ सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मांडू के पद पर पदस्थापित विजय कुमार ने बताया कि 16 जून को उन्हें जिला शिक्षा अधीक्षक का एक पत्र प्राप्त हुआ था। उस पत्र में यह बताया गया था कि उनके कार्यालय में प्रभारी…
Read MoreRamgarh : और कितने लोगों की बलि लेगा एनएचएआई…
रामगढ़। जिले के चुट्टूपालू घाटी मौत की घाटी के रूप में प्रसिद्ध हो गई है। यहां लगभग हर दिन सड़क हादसा हो रहा है। लेकिन एनएचएआई के अधिकारी और रामगढ़ जिला प्रशासन इस बिंदु पर कोई पहल नहीं कर रहे हैं। उनकी चुप्पी से अब आम लोग दहशत में हैं। रामगढ़वासी इस बात की चर्चा कर रहे हैं, कि अब “और कितने लोगों की बलि एनएचएआई चढ़ाएगा”। चुटूपालु घाटी के निर्माण में भारी अनियमितता बरते जाने की शिकायत पिछले 7 वर्षों से की जा रही है। कई बार रामगढ़ एसपी के…
Read More