पुलिस से लूटी गयी दो इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में गोली, ग्रेनेड बरामद

दुमका । दुमका पुलिस को रानेश्वर थाना क्षेत्र के भुस्की पहाड़ी जंगल से छुपाकर रखे भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद, नक्सली साहित्य सहित अन्य समाग्री बरामद की है। एसपी वाईएस रमेश ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस सर्च अभियान के दौरान रानेश्वर थाना क्षेत्र के भुस्की पहाड़ी के जंगल से दो इंसास रायफल, इंसास की 383 गोलियां, 8 इंसास मैगजीन, एक हैंड ग्रनेड, एक फ्यूज हैंड ग्रेनेड, दो पुलथ्रू, दो मैगजीन पाउच सहित भारी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद की गयी है। एसपी ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान हुए लैंड माइंस ब्लास्ट में शहीद रघुनंदन झा से लूटी गयी इंसास रायफल…

Read More

झाविमो नेत्री सहित दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा

दुमका । सदर प्रखंड के कड़हलबील एवं सरूवा पंचायत में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान रविवार को चलाया। इस दौरान झामुमो एवं झाविमों की दर्जनों महिला कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।  समाज कल्याण मंत्री सह दुमका उम्मीदवार डॉ. लुईस मरांडी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता दुमका की कडलबिल पंचायत के मुखिया रीता रानी मरांडी के नेतृत्व में गिधनी सहित आसपास के गांव के दर्जनों लोगों ने मंत्री डॉ. लुईस मरांडी के विकास कार्यों के प्रति आस्था व्यक्त करते पार्टी का योगदान किया।   सदर प्रखंड की पंचायत सरुवा…

Read More

झामुमो ने मुसलमानों के अधिकारों का हनन कर आपमानित करने काम कियाः डॉ. लुईस

दुमका । भाजपा उम्मीदवार व राज्य सरकार की मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने रविवार को पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनायी। कहा, सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। मुस्लमानों के लिए नया हज हाउस का निर्माण करवाया है। वहीं पिछली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 करोड़ रुपये से बनाने वाले हज हाउस को खानापूर्ति करते हुए महज चार करोड़ रुपये ही खर्च किया। बाकी चार करोड़ अपने पेट में भर लिया। उन्होंने कहा कि इससे यह सबित…

Read More

वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

दुमका । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद मिली है। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है।बुधवार की देर शाम एक कार से विभिन्न ब्रांडों की लगभग छह पेटी के साथ 180 एमएल के 94 शीशी शराब बरामद हुई है। एफएसटी टीम के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी।जांच के दौरान एक सफेद कार काफी तेजी गति से रानेश्वर की तरफ से…

Read More

सड़क हादसे में दो फुटबाल खिलाड़ियों की मौत

दुमका । सड़क हादसे में दो फुटबाल खिलाड़ियों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर पुसारो पुल के पास हुआ। मृतकों की पहचान फूलोपानी गांव निवासी रोहित मुर्मू (16) और झिकटी गांव निवासी अजय हांसदा (16 ) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे। पुसारो पुल के पास एक ट्रक के चपेट में आने से दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित…

Read More

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

दुमका । दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के भूरियारी गांव की है। घटना के बाद से विवाहिता का पति और ससुरालवाले फरार हैं। विवाहिता के पिता तालझारी थाना क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी अर्जुन राय ने सरैयाहाट थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी। पिता के लिखित बयान के आधार पर सरैयाहाट पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Read More

तीन दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव

दुमका। जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र खुदीमेरको गांव निवासी छोटेलाल हेम्ब्रम (30) का शव बुधवार को एक कुएं से बरामद किया गया। छोटेलाल सोमवार से बिना कुछ बताये लापता हो गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के बारे में छोटेलाल के पिता श्याम हेम्ब्रम ने बताया कि छोटेलाल सोमवार शाम को घर में बिना कुछ बताये निकल गया था। जब रात होने पर छोटेलाल घर नहींं पहुंचा तो काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को भी वो घर नहींं…

Read More

इंटर स्टेट बैंक लुटेरा गैंग का एक अपराधी गिरफ्तार

दुमका। पुलिस ने इंटर स्टेट बैंक लुटेरा गैंग के एक अपराधी नसीम खान उर्फ जब्बार को गिरफ्तार किया है। अबतक 25 बैंकों और दो बसों में लूट की घटना में वह शामिल रहा है।एसपी वाईएस रमेश ने गुरुवार को बताया कि अबतक तीन करोड़ रुपये इन बैंक लुटेरे ने लूटा है। बैंकों से लूटी गयी रकम से लुटेरे गुड़गांव में फ्लैट खरीद कर रह रहे थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बैंक लुटेरा नसीम खान दुमका में बैंक डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा…

Read More

नौ लाख की लूट मामले में चालक सहित दो गिफ्तार, एक लाख नकद बरामद

दुमका। पुलिस ने लेज और कुरकुरे कंपनी से करीब नौ लाख की लूट की घटना को अंजाम देने वाला साजिशकर्ता वैन चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट की घटना को अंजाम देने वाला यह गिरोह अंतर्राज्यीय है। पुलिस आरोपितों को बंगाल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक तथा मोबाइल बरामद किए हैं।  एसपी वाई एस रमेश ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के नलहट्टी थाना क्षेत्र के कोईगोड़िया गांव निवासी रमजान शेख एवं आशिक है। एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम…

Read More

तबला वादक गौरकांत झा का निधन

दुमका। झारखंड कला केन्द्र के प्राचार्य और जाने-माने गीतकार, गायक, वादक, खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता गौरकांत झा नहीं रहे। हृदय गति रुकने से उनका रविवार देर रात निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।  गौरकांत झा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और अविवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। निधन की खबर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. लोईस मरांडी, एसपी वाईएस रमेश, एसडीओ राकेश कुमार, जनमत शोध संस्थान के सचिव अशोक सिंह सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों, कला प्रेमियों, बुद्धिजीवियों ने उनके घर पहुंचकर श्रदांजलि दी। डॉ. लुईस ने कहा कि गौरकांत झा के निधन से दुमका के संगीत जगत में शून्यता आ गयी जिसकी…

Read More