कांग्रेस- झामुमो ने मुख्यमंत्री के बार-बार चाईबासा आने को बताया चुनावी दौरा

चाईबासा। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्यमंत्री के बार-बार चाईबासा आने को चुनावी दौरा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की चुनाव के समय लोकलुभावन घोषणाएं और योजनाएं चुनावी जुमला भर हैं। शुक्रवार को  चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड ने चाईबासा में 24 अगस्त को सीएम रघुवर दास के दौरे को लेकर तंज कसा है। सामड ने कहा कि चक्रधरपुर में बाढ़ आकर लोगों को तबाह और बर्बाद कर दिया है लेकिन सीएम बाढ़ पीड़ितों के दुखती रग पर हाथ रखना छोड़ विकास मेला का ढकोसला दिखाने आ रहे…

Read More

जबरन अधिकार छीनने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : दीपक बिरुवा

चाईबासा। क्षेत्रीय विकास प्राधिकार द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कुंदुबेड़ा गांव में मुंडा लुकना पूर्ति की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा उपस्थित हुए। बिरुवा ने कहा कि जबरन अधिकार छीनने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के पांचवें अनुसूची क्षेत्र में सरकार द्वारा विस्तार करना संविधान के प्रावधान का उल्लंघन है तथा अघोषित तौर पर प्लान 2040 का नगरपालिका विस्तार की घिनौनी हरकत की…

Read More

सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन, बोले गिलुआ – भाजपा को भाजपा ही हरा सकती है

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला के सारंडा के सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा है. सारंडा के बरायबुरू पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सभी को माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे. लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की यह पहली बैठक थी, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी शामिल हुए. दरअसल लोकसभा चुनाव में करारी हार के…

Read More

बस और ट्रक की भिड़ंत में 40 लोग घायल

चाईबासा। सिंहभूम जिले के चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग गम्हरिया के पास कारवां बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है। इसमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उपायुक्त अरवा राजकमल ने सिविल सर्जन को सभी घायलों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।पुलिस के अनुसार घटना रविवार की  सुबह 6:30 बजे की है। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को हाट गम्हरिया अस्पताल ले जाया गया,…

Read More

हाथी के कुचलने से महिला की मौत

चाईबासा। जिले के मंझारी थाना अंतर्गत टेंगरा गांव के टोला बासासाई में हाथी के कुचलने से बिरंग कुई (40) की मौत हो गई। बिरंग कुई गुरुवार रात अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ आंगन में सो रही थीं। रात करीब 11 बजे कुत्तों के भौंकने से बिरंग जगी तो देखा कि एक हाथी घर के आंगन में पहुंच गया है। आनन-फानन में अपने बच्चों को भगाकर घर के अंदर दौड़कर घुस गई। तभी हाथी दरवाजे के अंदर से महिला को खींचकर घर के आंगन में कुचल दिया, जिससे…

Read More

हाथी ने ग्रामीण की ली जान

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकुंडिया गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने मांगू कूदादा को पटककर मार डाला।  सूचना पर गांव पहुंचे विधायक चाईबासा दीपक बिरुवा ने पीड़ित परिवार सांत्वना देते हुए दस हजार रुपये प्रदान किए। पुलिस ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया है। विधायक के साथ रेंजर और डीएफओ भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा है कि वन विभाग नियमानुसार पीड़ित परिवार को सरकारी मदद जल्द उपलब्ध कराए।

Read More

सडक दुर्घटना में एक की मौत

चाईबासा। चक्रधरपुर से जाने वाली गोइलकेरा मार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें  एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को पहले सारायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज किया जा हा है। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। बताया जाता है कि सभी यात्री मैक्सी गाड़ी पर सवार होकर सरायकेला हाट जा रहे थे। इसी दौरान गोइलकेरा ग्रिड के समीप चालक ने अपना…

Read More

चाईबासा में राहुल गांधी ने की जनसभा, मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना

चाईबासा : लोकसभा चुनाव में दूसरी बार चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा पहुंचे हैं. यहां टाटा कॉलेज मैदान में लोगों ने उनका जोरदार स्‍वागत किया है. राहुल गांधी के साथ मंच पर हेमंत सोरेन, सुखदेव भगत, बंधु तिर्की और सुबोधकांत सहाय मौजूद हैं. लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले मोदी ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं, चौकीदार बनाओ. जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री चुन लिया लेकिन उन्होंने चौकीदारी…

Read More

दिव्यांग युवती के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

चाईबासा शहर के गाड़ी खाना मोहल्ला की घटना, पीड़िता 5 माह की गर्भवती चाईबासा। दिव्यांग युुवती के साथ रिश्ते के मामा ने ही दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती पांच माह की गर्भवती है। जब राज खुला तो दुष्कर्म के आरोपी मामा को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार को पुलिस ने बताया कि चाईबासा शहर के गाड़ी खाना मोहल्ले के 23 वर्षीय युवक सुजीत कारवा ने अपने मोहल्ले की ही रिश्ते में भांजी लगने वाली दिव्यांग युवती के साथ जबरन नाजायज संबंध बनाएं और किसी को नहीं बताने…

Read More

चाईबासाः पाताहातु में सरकारी शराब दुकान खुलने का ग्रामवासियों ने किया विरोध

चाईबासा/रांची। जिले की लुपुंगुटू पंचायत के पाताहातु में सरकारी शराब की दुकान खुलने का ग्रामीणों विरोध किया। इस मामले को लेकर लोगों ने गुरुवार को ग्राम सभा का आयोजन किया। इसमें सरकारी शराब दुकान खुलने का विरोध जताते हुए प्रस्ताव पारित किया गया और इससे जिले के उपायुक्त को अवगत कराने का निर्णय लिया गया। ग्रामसभा में लोगों ने कहा कि बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल के बगल में शराब की दुकान खोली गई है। इससे स्कूल के छोटे बच्चों पर इसाक प्रतिकुल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा…

Read More