बीएलओ के साथ जेपीएस ने की बैठक

मयूरहंड(चतरा)। दो फरवरी को मयूरहंड प्रखंड सभागार में बूथ लेबल ऑफिसरों के साथ जीपीएस खिरोधर मेहता ने बूथ मैनेजमेंट प्लान को लेकर बैठक की। बैठक में मतदाताओं की कुल संख्या, सर्वीस मतदाताओं की संख्या, केंद्रों पर उपलब्ध रैंप, विद्युत, प्रतीक्षा कक्ष, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय व्यवस्था की जानकारी बीएलओ से जेपीएस ने ली। इसके उपरांत उपरोक्त व्यवस्था से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने की बात बीएलओ से की। मौके पर बीएलओ अमर राणा, संतोष यादव, रामचंद्र यादव, बृजभान राणा, रणंजय कुमार, प्रेम ठाकुर आदि मौजूद थे।

Read More

केरला के दिव्य करूणा ट्रस्ट ने इटखोरी के अर्धविक्षिप्त को दो साल बाद घर पंहूचाया

इटखोरी(चतरा):  28 जनवरी को केरला के दिव्य करूणा ट्रस्ट के अधिकारीयों ने इटखोरी प्रखंड के हलमता पंचायत अंतर्गत राजबर गांव के 55 वर्षीय गुम अर्धविक्षिप्त खेलावन भुइयां को दो साल इलाज के बाद उसे घर पंहुचा दिया। ट्रस्ट के प्रमुख स्टीला सीएसएन ने बताया कि खेलावन अपने घर से सात साल पहले गुम हो गया था। वह दो साल पहले हमलोगों को केरला में भटकते हुए मिला था। इसके बाद हमलोग उसे दो साल अपने साथ रखकर उसका समुचित इलाज कराया और ठीक होने के बाद उसे इटखोरी थाना के…

Read More

बीडीओ व थानेदार ने किया बूथों को निरीक्षण

चतरा/गिद्धौर। 28 जनवरी को बीडीओ पूनम कुजूर व थानेदार सचीन कुमार दास ने गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मतदानकेंद्रों में पदाधिकारियों ने उपलब्ध शौचालय, पानी व बिजली की व्यवस्था की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने विशेषकर गांगपुर, दुवारी, तिलैया सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाये गए व्यवस्था व अन्य समस्याओं की सूची जिला मुख्यालय को प्रेषीत करेंगे। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मतदान केंद्रों से संबंधित बीएलओ को व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश भी दिए।

Read More

आत्मा के तत्वावधान किसान मेले का आयोजन, प्रचार प्रसार के अभाव में फ्लाप हुआ मेला

इटखोरी(चतरा)। 28 जनवरी को इटखोरी के नये प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग के आत्मा द्वारा किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर बीसीओ जितेंद्र वर्मा, हंटरगंज के बीटीएम सुधीर कुमार एवं धुन्ना उप मुखिया पवन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं आयोजित मेले को लेकर इससे संभावित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रचार प्रसार नहीं किए जाने के कारण किसान मेला पुरी तरह से फ्लाप साबित हुआ। ऐसे इस मेले में गिने चुने किसानों द्वारा फल एवं साग सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई…

Read More

जांच के छः माह बाद भी नहीं हुआ हैंडवाश यूनिट में सुधार

मयूरहंड(चतरा)। चौदहवीं वित्त से निर्मित सरकार की महात्वाकांक्षी योजना हैंडवाश यूनिट मयूरहंड में बिचौलियों के भेंट चढ गया है। जानकारी के अनुसार छः माह पूर्व उमवि मंधनिया व तिलरा में चौदहवीं वित्त से हैंडवाश यूनिट का क्रियान्यवयन कराया जा रहा था। जिसमें अभिकर्ता द्वारा घोर अनियमितता बरती गई थी। जिसे विभिन्न संमाचर पत्रों में प्रकाशित होने पर बीडीओ संतोष कुमार ने स्थल पर जा कर जांच किया था, जिसमें घोर अनियमितता पाया था और सुधार करने का निर्देश दिया था। लेकिन आज तक गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया। इतना…

Read More

प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन, बेहतर करने वालें बच्चों को किया गया पुरस्कृत

चतरा/गिद्धौर। 28 जनवरी को प्रखंड स्तरीय बाल समागम का आयोजन राजकीयकृत मध्य विद्यालय गिद्धौर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ जिप सदस्य रामलखन दांगी, प्रमुख प्यारी देवी, उप प्रमुख कोमल यादव व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक देवचरन दांगी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिप सदस्य ने कहा कि बाल समागम में बच्चों की प्रतिभा से रु बरु होने का अवसर मिलता है। हर बच्चों के भीतर प्रतिभा होती है, जिन्हें अवसर मिलता है, उन्ही में निखार आता है। प्रमुख व उप प्रमुख ने विभाग के…

Read More