भाजपा पर सवाल उठाने वाले कांग्रसी जवाब दें, आज कितना बदला है देश : स्मृति ईरानी

गिरिडीह । केन्द्रीय मंत्री सह भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी रविवार को गिरिडीह के धनवार स्थित डोरंडा पहुंची। डोरंडा मैदान में ईरानी ने भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आजादी के बाद हर गरीब बेटी और बहू के लिए घर में शौचालय पहुंचाने की योजना तैयार की तो उसका श्रेय भी पीएम नरेन्द्र मोदी को ही जाता है। ईरानी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश वही है लेकिन देश चलाने का तरीका होना चाहिए। जिसे पीएम मोदी ने बखूबी दिखाया। दूसरी बार सरकार बनाने…

Read More

एनआरसी के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेंगे : ओवैसी

गिरिडीह । ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमन (एआइएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को गिरिडीह के उमरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। ओवैसी ने कहा कि जीना यहां मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां। अर्थात भारत हम सबों का देश है। यह हमारा अपना घर है। बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की सरकार नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजेंस ऑफ इंडिया (एनआरसी) लागू कर मुसलमानों को पराया करने पर अमादा है। उन्होने कहा कि इतिहास गवाह है कि इस्लाम का भारत से हजारों साल पुराना रिश्ता है। फिर मुसलमानों को राष्ट्रीय नागरिकता से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि…

Read More

सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे : हेमंत सोरेन

गिरिडीह । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। बेरोजगारों को नौकरी दी जायेगी। रोजगार नहीं मिलने पर ग्रेजुएट को पांच व एमए को सात हजार का भत्ता दिया जायेगा। सोरेन शुक्रवार को धनवार में धनवार उम्मीदवार निजाम उद्दीन अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सोरेन ने कहा कि झामुमो को राज्य में परिवर्तन लाने के लिये धनवार उम्मीदवार निजामउद्दीन को जिताना है। राज्य में भाजपा की शासन में बेरोजगारी, लूट, हत्या, बलात्कारी बढ़ गया। भूख से लोग मर रहे हैं। आज पूरे राज्य में त्राहिमाम है। महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की…

Read More

लुभावने नारे देने वाली पार्टियों के आधे नेता जेल में और आधे बेल पर : जेपी नड्डा

गिरिडीह। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जमुआ पवित्र नदियों का स्थल है। मैं इस पवित्र स्थल को नमन करता हूं। यहां की भीड़ से पता चलता है कि आपने कमल फूल को खिलाने का मन बना लिया है। यह चुनाव झारखंड की तकदीर और तस्वीर संवारने का है। इस चुनाव में ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिन लोगों ने आपकी तिजोरी लूटने का काम किया है। ऐसे लोग भी सुंदर लुभावने वादे लेकर आपके पास पहुंच रहे हैं। कभी किसी नेता या पार्टी को…

Read More

40 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

गिरिडीह । गिरिडीह पुलिस ने एक पिकअप वैन से 40 पेटी अवैध शराब जब्त किया है । बताया गया कि सोमवार की सुबह में डीएसपी-टू संतोष मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्गा से लदे एक पिकउप वैन में छिपाकर एक बड़ी खेप अवैध शराब देवघर से बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी मिश्रा ने पचम्बा पुलिस को अलर्ट कर दिया और वाहन जांच के लिए आदेश दिया। शराब के साथ   नीतीश कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नीतीश बारामुंडी पॉलिटेकि्नक धनबाद…

Read More

धनवार सीट पर राज्य की नजर, बाबूलाल मरांडी लड़ रहे चुनाव

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह की राजधनवार विधानसभा सीट पर पूरे झारखंड की नजर है। देश के मानचित्र में वर्ष 2000 में झारखंड का उदय हुआ, तो भाजपा कुनबे से पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव बाबूलाल मंराडी को हासिल हुआ था। 23 महीनों तक राज्य की कमान मरांडी के हाथ में रही। इस दौरान कुछ अपवादों को छोड़कर राज्य की पहली सरकार ने प्रदेश के विकास की बुनियाद का मजबूत खाका खींचा, लेकिन मरांडी ने 2006 में भाजपा छोड़कर अपनी नई पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का गठन  किया  और 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ा। मंराडी के खाते 11 सीटें…

Read More

भाकपा माओवादियों ने लगाए पोस्टर, लोगों में दहशत

गिरिडीह । गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र मंझिलाडीह में भाकपा माओवादी की तरफ से मतदान के बहिष्कार से संबंधित पोस्टर लगाए हैं। गांव के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पोस्टर लगाकर लोगों से मतदान के बहिष्कार की अपील की गई है। पोस्टर में जनता पर युद्ध अभियान बंद करने, चुनाव का बहिष्कार करने, जनता की जनवादी व्यवस्था स्थापित करने सहित अन्य बातें लिखी हुई है। निवेदक में भाकपा माओवादी लिखा है। माओवादियों के पोस्टर से लोगों में दहशत है।

Read More

ग्राहक सेवा केन्द्र लूटकांड के सभी अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र ग्राहक सेवा केन्द्र में लूट मामले का पटाक्षेप सोमवार को हो गया। घटना में संलिप्त छठा अपराधी दीपक यादव उर्फ रिंकू यादव को पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ रविवार रात कोलकाता से गिरफ्तार किया। सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार महतो ने बताया कि गत एक अक्टूबर को बिरनी प्रखंड के भरकट्टा स्थित प्रेरणा किसान सेवा केंद्र में अपराधियों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसे लेकर पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा बिरनी थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। सीसीटीवी फुटेज के…

Read More

राजधनवार विस क्षेत्र से बाबूलाल मरांडी ने किया नामांकन

गिरिडीह। राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी, भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह,  मो दानिश अली, (एमआईएम), अनूप सोंथांलिया (निर्दलीय) और जयंती चौधरी (निर्दलीय) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को सभी अपने-अपने समर्थकों के साथ खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। इस सीट के लिए अबतक कुल आठ उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इससे पहले तीन उम्मीदवार राजकुमार यादव (भाकपा माले), दिनेश कुमार दास (बसपा) और मनोज कुमार (निर्दलीय) शामिल हैं। राजधनवार…

Read More

बुलेट और बोलेरो में सीधी टक्कर, चार युवकों की मौत

गिरिडीह । जमुआ कोडरमा रोड स्थित मंगरी हटिया (नायकडीह) के निकट गुरूवार को बोलेरो और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई। दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि दो युवकों की मौत जमुआ पीएचसी में इलाज के दौरान हो जाने की सूचना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान अरुण यादव, लालू यादव, राजू यादव और बबलू यादव  के रूप में की गई है। सभी घटनास्थल से सटे गांव महेशराय डीह (हीरोडीह थाना क्षेत्र) के रहने वाले हैं। जबकि बबलू यादव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तिलोना का रहने वाला था। घटना से…

Read More