अजीत जोगी,अमित जोगी,मंतूराम पवार एवं पुनीत गुप्ता 26 अगस्त को कोर्ट तलब

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, उनके पुत्र अमित जोगी द्वारा एसआईटी को कथित तौर पर सहयोग ना किए जाने के मामले में कोर्ट ने 26 अगस्त को तलब किया है। मंतूराम पवार और डॉ पुनीत गुप्ता को भी इसी दिन कोर्ट ने बुलाया है। एसआईटी का कहना है जोगी पिता-पुत्र अपना वॉइस सैंपल देने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने जोगी पिता-पुत्र को नोटिस जारी किया है कि वे कोर्ट में आकर बताएं कि वे क्यों अपना वॉइस सैंपल नहीं देना चाहते…

Read More

छत्तीसगढ़ : नक्‍सली दहशत से बस्‍तर छोड़ चुके आदिवा‍सियों की हो रही घर वापसी

रायपुर/जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर इलाके में नक्‍सली दहशत के चलते दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर चुके 122 आदिवासी परिवारों की पुन: घर वापसी हो रही है। सुकमा ज‍िले के मरईगुडा एसडीओपी आर.के. बर्मन ने बताया कि कुछ साल पूर्व बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सरकार ने सलवा जुडूम आंदोलन शुरू किया था, जिसके बाद नक्सलियों का आतंक लगातार क्षेत्र में बढ़ गया और अशांति फैल गई। उस समय अधिकांश आदिवासी परिवार बस्तर छोड़कर आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना की ओर जीवन बसर करने चले गए थे। पड़ोसी राज्यों में चले…

Read More

कुष्ठ रोगियों की सेवा में समर्पित पद्मश्री गणेश बापट का निधन

जांजगीर/चांपा। पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का शुक्रवार देर रात बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। 87 वर्षीय गणेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुष्ठ रोगियों के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले बापट ने असहाय और गरीब मरीजों के लिए कात्रेनगर चांपा में सोंठी आश्रम का निर्माण किया था, जहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। नि:स्वार्थ व्यक्तित्व वाले गणेश बापट का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ था, जो एक रेलवे कर्मचारी के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। उन्होंने नागपुर से…

Read More

भीमा मंडावी हत्या: एनआईए जांच को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या की  जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को हाईकोर्ट में चुनौती देने का मामला सामने आया है। इस हमले में भाजपा विधायक के साथ मारे गए आरक्षक के भाई झुमर क्वामी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। दायर याचिका में कहा गया है कि विधायक मंडावी हत्याकांड की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस पहले से कर रही थी। जांच लगभग पूरी हो गई है। ऐसी स्थिति में एनआईए द्वारा जांच करना संविधान के खिलाफ है। याचिकाकर्ता की…

Read More

एलाडमडगू कैंप के पास नक्सलियों द्वारा देर रात फायरिंग, जवान अलर्ट

सुकमा।जिले के एलाडमडगू कैम्प पर नक्सलियों द्वारा गुरुवार देर  रात करीब 10 बजे फायरिंग के बाद जवान अलर्ट है। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को वहां से खदेड़ दिया। करीब 15 मिनट तक गोलीबारी हुई है। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान किसी भी घटना को लेकर अलर्ट हैं। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि देर रात करीब 10 बजे जिले के एलाडमडगू कैंप के पास नक्सली गतिविधि दिखाई दी। जिसके बाद जवानों को अलर्ट कर दिया गया था। इधर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दूर से…

Read More

11वीं की पुस्तकों के दाम पाठ्य पुस्तक निगम ने 75 फ़ीसदी तक बढ़ाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने ग्यारहवीं की किताबों के दाम 75 फ़ीसदी तक बढ़ा दिये हैं। निगम ने 12 जून को एक सर्कुलर निकाल कर उन पुस्तकों की जानकारी दी है जिसकी उसने कीमत बढ़ाई है। उसने यह भी निर्देश दिया है कि पुरानी किताबों की कीमत पर नई कीमत की पर्ची चस्पा कर बेचा जाए। पाठ्य पुस्तक निगम की सूत्रों के अनुसार पिछले 2 सालों से निगम ने एनसीईआरटी के साथ एक समझौता किया था कि वह छत्तीसगढ़ में 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए उनकी दर पर…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश को हाईकोर्ट का झटका, भीमा मंडावी की पुलिस जांच पर रोक

रायपुर। भाजपा के दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की मौत के मामले में राज्य सरकार की न्यायिक जांच पर छ्त्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को हाईकोर्ट के फैसले के बाद एनआईए को अब भीमा मंडावी की हत्या से संबंधित जाच के दस्तावेज मिल जाएंगे, जिससे वह जांच के कार्यों में तेजी ला सकेगी। एनआईए ने आरोप लगाया था कि राज्य पुलिस घटना से संबंधित जानकारी एनआईए को नहीं दे रही थी। हाई कोर्ट…

Read More

रेणुका सिंह मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तेज-तर्रार आदिवासी सांसद रेणुका सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रेणुका को जनजातीय (आदिवासी) मामलों के मंत्रालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। सरगुजा को 42 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली पहली महिला सांसद हैं।सरगुजा को साधने की कोशिश : प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने की आवाज उठाई गई थी। हालांकि, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों चेहरे दुर्ग संभाग से चुने गए…

Read More

मुठभेड़ के बाद भाग रहे दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद भाग रहे दो नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नक्सली बामन 2 लाख का इनामी प्लाटून कम्पनी 16 का सदस्य है। दूसरा एक लाख का इनामी जनताना सरकार का अध्यक्ष लक्ष्मण वेट्टी है। आईजी (बस्तर) विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि बारसूर थाने से संयुक्त पुलिस बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम मंगनार के निकट घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई…

Read More

दंतेवाड़ा: मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सली ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार सुबह पुलिस एवं नक्सलियों के मध्य हुयी मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सली मारे गए और संतरी के रूप में तैनात एक नक्सली घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार कुंआकोंडा थाने से डीआरजी और जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी दुवालीकरका के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान धनीकरका एवं दुवालीकरका के मध्य जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी…

Read More