सुबह 9 बजे तक 13.03% मतदाताओं ने अपने वोट डाले

जमशेदपुर। झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्य के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा में हरिजन स्‍कूल स्थित मतदान केंद्र पर पत्‍नी रुक्मिणी दास, बेटे ललित दास और बहू के साथ मतदान किया। जमशेदपुर पश्चिमी से भाजपा के देवेंद्र सिंह ने सोनारी के मंदिर में पत्‍नी संग पूजा करने के बाद मतदान किया। इसके अलावा जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस उम्मीदवार बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल के बूथ पर वोट डाले। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 7 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, गुमला और खूंटी के 20 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्रों पर दिखायी दे रही है। सुबह 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 13.03% मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं। 

1. बहरागोड़ा-16.30%

2. घाटशिला-14.10%

3. पोटका-14.90%

4. जुगसलाई -14.80%

5. जमशेदपुर (पूर्वी)-11.55%

6. जमशेदपुर (पश्चिमी)-11.09%

7. सरायकेला-15.66%

8. चाईबासा-14.46%

9. मझगांव-14.07%

10. जगन्नाथपुर-12.90%

11. मनोहरपुर-10.12%

12. चक्रधरपुर-11.72%

13. खरसावां-13.44%

14. तमाड़-13.95%

15. तोरपा-10.77%

16. खूंटी-10.22%

17. मांडर-14.82%

18. सिसई-12.50% 

19. सिमडेगा-11.48%

20. कोलेबिरा-8.50%

This post has already been read 7777 times!

Sharing this

Related posts