रांची। भाजपा नेता अजय राय ने कहा है कि सूबे में लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरेगा। राज्य में दो चरणों में हुए चुनाव के रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की शानदार जीत होगी। उन्होंने शनिवार को कहा कि राज्य में रघुवर सरकार के कामकाज से जनता पूर्णत: संतुष्ट है। इसका सकारात्मक परिणाम आएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है।
पूरे देश में मोदी की जनसभाओं में उमड़ती भीड़ से यह स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र में फिर मोदी सरकार सत्ता संभालेगी। राय ने कहा कि झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व वाली सरकार जनहित में बेहतर काम कर रही है। राज्य में विकास की गति तेज हुई है। भाजपा सरकार बेहतर सुशासन दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अधिकतर जनता ने पिछले दिनों हुए चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। लोकसभा की सभी 14 सीटों पर भाजपा व इसके सहयोगी दल के प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होगी। राय ने कहा कि पूरा विपक्ष तास के पत्तों की तरह बिखरा पड़ा है। इसके बावजूद भी डपोरशंखी बयानबाजी कर आम जनता को छलने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। मगर जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
This post has already been read 7729 times!