भाजपा ही दे सकती है स्थिर सरकार: आदित्य साहू

रांची । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि विगत 14 वर्ष में राज्य की जनता ने अस्थिर सरकार ही देखी है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा। भाजपा ने पहली बार स्थिर सरकार देने का काम किया। 

साहू ने मंगलवार को कहा कि राज्य में विकास को पटरी पर लाने का प्रयास किया और इसमें सरकार सफल भी हुई। सरकार ने राज्य में बढ़ते उग्रवाद पर अंकुश लगाया। परिणामस्वरूप उग्रवाद प्रभावित क्षत्रों में भी भयमुक्त वातावरण बना और विकास की किरणें पहुंची। उन्होंने कहा कि राज्य के सुदूर इलाकों में भी सड़कों का जाल बिछा है। भाजपा व सहयोगी दलों को छोड़ बाकी सभी दल झूठे वादों की फसल काटते ही रहे। अब जनता इनके मंसूबों को जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनता को पता है कि सिर्फ भाजपा ही स्थिर सरकार दे सकती है। भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इन पांच वर्षों में महिलाओं को सम्मान देने का काम इस सरकार ने किया है। चाहे वह सखी मंडल के रूप में हो या फिर एक रुपए में रजिस्ट्री की बात हो। उन्होंने कहा कि विधवाओं को पेंशन का लाभ मिले, ये भी सुनिशित करने का प्रयास किया गया। उज्ज्वला योजना के तहत राज्य की गरीब तबके की महिलाओं को भी गैस सिलेंडर दिया गया, इससे उनके जीवनस्तर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

This post has already been read 7312 times!

Sharing this

Related posts