भाजपा ने झारखंड को विकास की अगली पंक्ति में किया खड़ा: लक्ष्मण गिलुवा

रांची । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि वर्ष 2014 में झारखंड में पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार ने राज्य विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद संथाल परगना के विकास पर ज्यादा बल दिया चाहे शिक्षा या स्वास्थ्य हो या फिर आदिवासियों का विकास हो। इन पांंच सालों में विकास की नई परिभाषा को जन्म दिया।बुधवार को उन्होंने कहा कि संथाल में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की पहल की गई, जो गैर भाजपाई सरकार सत्ता में रहकर भी नहीं कर पायी। आधारभूत संरचनाओं के व्यापक सुधार को प्राथमिकता देने का काम किया।

 उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में संथाल परगना में 4531.65 किमी सड़कें बनींं। इसके अलावा 59 उच्चस्तरीय पुल और मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से 172 पुलों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि बरहेट में 31528 शौचालयों का निर्माण किया गया और 14214 घरों तक बिजली का कनेक्शन पहुंचाया गया। इसके अलावा भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो-कान्हू की याद में सिदो-कान्हू पार्क और इनकी प्रतिमा स्थापित की गई। उन्होंने कहा कि महेशपुर में 195.487 किमी सड़कें बनीं। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 54720 शौचालयों का निर्माण किया गया।

संथाल परगना के पांच जिलों में 6.12 लाख महिलाओं को सखी मंडल से जोड़ा गया। अब तक 1.10 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संथाल के आदिवासी समाज व आदिम जनजातियों की सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा ने झारखंड को विकास की अगली पंक्ति में खड़ा कर दिया है। भाजपा ने अपने पांच वर्षों के कालखण्ड में ईमानदार, ठोस और  पारदर्शी सुशासन देने का काम किया है।

This post has already been read 6273 times!

Sharing this

Related posts