जयंत सिन्हा को वित्त समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

रामगढ़ । हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को संसद की वित्त संबंधी स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर रामगढ़ के भाजपाइयों ने बधाई दी है। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयंत सिन्हा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उनके मनोनयन से भारतवर्ष 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर विश्व में एक समृद्ध शाली देश के रूप में स्थापित होगा। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह एवं कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, हजारीबाग लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह छोटन उर्फ़ फौजी, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, जुगनू सिंह, रोहित सिंह आदि थे।

This post has already been read 7138 times!

Sharing this

Related posts