फिर बनेगी भाजपा की सरकार : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर। कोल्हान प्रमंडल मीडिया सेंटर का उद्घाटन शनिवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। मौके पर महतो ने कहा कि व्यापक जनसमर्थन से झारखंड में एकबार फिर रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। 

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में भाजपा के नेतृत्व वाली रघुवर सरकार ने उपलब्धियों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मीडिया सेंटर के उद्घाटन अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल की सभी सीटों पर भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि देश से अब परिवारवाद,  तुष्टीकरण  और क्षेत्रीय राजनीति समाप्त हो रही है, वहीं झारखंड राज्य में डबल इंजन की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को स्थापित किया है। दिनेश कुमार ने कहा कि बेदाग और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

झारखंड प्रदेश भाजपा मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्य व कोल्हान प्रमंडल के मीडिया प्रभारी अजय राय ने कहा कि कोल्हान मीडिया सेंटर कार्यालय का शुभारंभ होने से क्षेत्र की सारी गतिविधियों की रिपोर्ट पार्टी आलाकमान और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को संप्रेषित की जाएगी। इस अवसर पर जुगसलाई विधानसभा के प्रत्याशी मोचीराम बावरी, महानगर भाजपा के सचिव अनिल कुमार मोदी, महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह, नीरज भट्ट सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This post has already been read 6741 times!

Sharing this

Related posts