राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी: नीलकंठ सिंह मुंडा

खूंटी । खूंटी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने गुरुवार को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी नगर पंचायत के महादेव टोली, बड़ाईक टोली सहित कई इलाकों में जोरदार चुनाव प्रचार किया और भाजपा का हाथ मजबूत करने की अपील मतदाताओं से की। 

चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुडा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जितना विकास खूंटी विधानसभा का हुआ, उतना विकास आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे राज्य के त्वरित विकास और अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनायें।

बाद में कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने खूंटी नगर इलाके में रोड शो कर मतदाताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा के हाथों को मजबूत करें। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला बीस सूत्री के अध्यक्ष ओपी कश्यप, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू, नगर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुन पाहन, उपाध्यक्ष राखी कश्यप, परमानंद कश्यप, जयप्रकाश भाला सहित अन्य उपस्थित थे। इसके पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कसीरा, सरदुल्ला, बिरदा, पालसा, गुनगुनिया सहित अन्य गांवों में प्रचार अभियान चलाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश राम महतो, विष्णु प्रसाद सोनी, दिलीप सिन्हा आदि मौजूद थे।

This post has already been read 6145 times!

Sharing this

Related posts