आजसू से गठबंधन टूटने पर खिलेंगी भाजपा नेताओं की बांछें

हजारीबाग। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी गतिविधियां चरम पर है।

एनडीए में भाजपा एवं आजसू के बीच सीटों को लेकर चल रही झिकझिक की परिणति सकारात्मक नहीं होने की चाह लिए बड़कागांव के भाजपा नेता इसपर नजर बनाए हुए हैं। बड़कागांव के भाजपा नेताओं की चाह है कि भाजपा एवं आजसू में गठबंधन नहीं होने की स्थिति पैदा हो और भाजपा राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़े। आजसू से गठबंधन होने पर बड़कागांव विधानसभा सीट आजसू के खाते में जाने की प्रबल संभावना है।

पिछली बार आजसू-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी महज 411 वोटों से पराजित हुए थे। ऐसे में भाजपा से गठबंधन रहने पर बड़कागांव विधानसभा से आजसू का दावा मजबूत होगा। ऐसी स्थिति में भाजपा के नेताओं को उम्मीदवार बनने का मौका नहीं मिल पाएगा।

This post has already been read 12366 times!

Sharing this

Related posts