लेखिका जे. के. रोलिंग ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस अनुसंधान के लिए 1.53 करोड़ पाउंड दिए

लंदन। लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला की लेखिका जे. के. रोलिंग ने मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए 1.53 करोड़ पाउंड की राशि दान दी है।रोलिंग ने अपनी दिवंगत मां के नाम पर स्थापित एक सेन्टर को यह दान राशि दी है जो स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में कार्यरत है। लेखिका की ओर से गुरुवार को दी गयी दान राशि स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधान केन्द्र में मल्टीपल स्क्लेरोसिस बीमारी के इलाज से जुड़े अनुसंधान के लिए इस्तेमाल की जाएगी। रोलिंग की मां को मल्टीपल स्क्लेरोसिस की बीमारी थी जिससे 45 वर्ष की अवस्था में ही उनकी मृत्यु हो गयी। इससे पहले रोलिंग ने 2010 में एनी रोलिंग क्लिनिक की स्थापना के लिए भी बड़ी राशि दान में दी थी।

This post has already been read 6096 times!

Sharing this

Related posts