सेना का वाहन दुर्घटना, 2 जवानों की मौत और 3 घायल

शोणितपुर। असम के शोणितपुर जिले के रंगापाड़ा थाना अंतर्गत नाकराहोला इलाके की मुख्य सड़क पर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे सेना के जेके लाई 77 माउंटेन ब्रिग्रेड का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक जवानों के नाम ध्यान सिंह और नसीर अहमद हैं। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। जबकि घायलों में सेना का वाहन चालक नरेश लाल, मुहम्मद अफजल और हुसैन साह गंभीर रूप से घयाल है। ये सभी जवान छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे। सेना का वाहन छावनी फुलबाड़ी से इन लोगों को लेकर रगापाड़ा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। मौसम खराब था। बारिश होने लगी। मुख्य सड़क के किनारे अचाचनक सेना का वाहन पलट गया।हादसे की जानकारी मिलते ही सेना के अधिकारी और रंगापाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य में जुट गए। दोनों शवों को रंगापारा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीकी तेजपुर आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

This post has already been read 3722 times!

Sharing this

Related posts