‘निशब्दम्’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, मूक आर्टिस्ट बनी हैं अनुष्का शेट्टी

निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म ‘निशब्दम्’ का फर्स्ट लुक पोस्टर का जारी किया है। यह फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शेट्टी मूक कलाकार की भूमिका निभाएंगी। आर माधवन फिल्म में उनके पति के रूप में नजर आएंगे। पोस्टर में अनुष्का शेट्टी को साक्षी के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में अनुष्का किसी चीज को टकटकी लगाए देखती है और बोर्ड पर ड्राइंग कर रही है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर अनुष्का शेट्टी की फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं। हिन्दी में जारी हुई पोस्टर पर फिल्म ‘निशब्दम्’ और अंग्रेजी में साइलेंस लिखा है। तरण ने ट्वीट किया-‘फिल्म ‘निशब्दम्’ में अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अहम भूमिका में होगी। इस फिल्म में आर माधवन, अंजलि, शालिनी पांडे, सुब्बा राजू और माइकल मैडसेन नजर आएंगे। इस फिल्म को हेमंत मधुरकर द्वारा निर्देशित किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर टीजी विश्वा प्रसाद और कोना वेंकट हैं। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।

‘निशब्दम्’  थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी का नाम साक्षी है। वह फिल्म में मूक कलाकार की भूमिका में हैं। अनुष्का फिल्मों में आने से पहले एक योगा ट्रेनर थी। साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद देशभर में मशहूर हो चुकी हैं। अनुष्का शेट्टी साउथ की हाईपेड एक्ट्रेस हैं। हाल में खबर आई थी कि ‘बाहुबली’ फिल्म से प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

This post has already been read 7881 times!

Sharing this

Related posts