एम्सटर्डम। अनाहत सिंह और नील जोशी ने डच जूनियर स्क्वैश ओपन में क्रमशः लड़कियों और लड़कों के वर्ग का खिताब जीत लिया है। अनाहत ने लड़कियों के अंडर-13 वर्ग और नील ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीता। ब्रिटिश जूनियर ओपन विजेता अनाहत ने एक कड़े संघर्ष में फ्रांस की लौरेन बल्टायन को शिकस्त दी। अनाहत ने लौरेन को 11-6, 11-7, 9-11, 7-11, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं,नील ने इंग्लैंड के हसन खलील को शिकस्त दी। पहला गेम हारने के बाद नील ने वापसी करते हुए खलील को 10-12, 12-10, 11-4, 11-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी पर्थ अंबानी ने लड़कों के अंडर-15 वर्ग में रजत पदक जीता। पर्थ को फाइनल में नीदरलैंड के रोवन डेमिंग ने शिकस्त दी।
This post has already been read 8188 times!