चेहरे पर चमक और होंठों पर मुस्कान के साथ अंबा ने कांग्रेस की लगवाई हैट्रिक

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा कांग्रेस का अभेद्य किला साबित होने जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद ने जितनी मेहनत की, उसका नतीजा यह है कि आज उनके चेहरे पर चमक और होठों पर मुस्कान बिखरी पड़ी है। इसी अंदाज से वह अपने कार्यकर्ताओं और मीडिया से मुखातिब हो रही हैं। उन्होंने अपनी जीत की बधाई स्वीकार करने के लिए कुछ देर और इंतजार करने की बात कही। लेकिन जिस तरीके से नौ में राउंड में लगभग 18 हजार वोट की बढ़त उन्होंने बनाई है उससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। अंबा प्रसाद जब काउंटिंग हॉल से बाहर निकली तो उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि इसबार कांग्रेस बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही है। यह जीत बड़कागांव विधानसभा के प्रत्येक जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ उन्होंने आवाज बुलंद की थी और पूरे बड़कागांव विधानसभा की जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया। अब बस कुछ और राउंड बाकी है। फिर अंतिम परिणाम की घोषणा हो जाएगी।

This post has already been read 6498 times!

Sharing this

Related posts