शराबी पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों संग केरोसिन उड़ेलकर लगाई आग,

रांची । पति से विवाद के बाद पत्नी ने केरोसिन तेल उड़ेलकर अपने दो बच्चों संग आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में उसके तीन वर्षीय बेटे शांतनु की मौत हो गई। जबकि महिला और उसकी बेटी की हालत गंभीर है। दोनों को कोडरमा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया।
घटना शनिवार देर रात झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में हुई। बताया जाता है कि मरचोई निवासी मुंशी मिस्त्री रात में शराब पीकर घर पर आया था। इस दौरान उसकी पत्नी बेबी देवी (27) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मुंशी मिस्त्री घर की छत पर सोने चला गया। इसके बाद गुस्से में बेबी देवी ने अपने दोनों बच्चों को साथ लिया और केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। शोर सुनकर मुंशी मिस्त्री घर में आया। उसने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तबतक तीनों ही बुरी तरह से झुलस चुके थे। आनन-फानन में पड़ोसियों के सहयोग से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने शांतनु (3) को मृत घोषित कर दिया। मां और बेटी की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वालों ने सदर अस्पताल पहुंचकर पति मुंशी मिस्त्री के साथ मारपीट भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

This post has already been read 5812 times!

Sharing this

Related posts