झारखंड में हिन्दुस्तान के सभी राज्यों में सबसे समृद्ध राज्य बनने की क्षमता : अन्नपूर्णा देवी

रांची। कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड में हिन्दुस्तान के सभी राज्यों में सबसे समृद्ध राज्य बनने की क्षमता है। क्योंकि झारखंड के पास प्राकृतिक संपदाओं का अंबार है और विरासत में मिले इस धन के साथ झारखंड अपनी मजबूत वैश्विक पहचान बना रहा है। अन्नपूर्णा ने सोमवार को कहा कि जिस राज्य के पास ऐसे  कर्तव्यनिष्ठ नौजवान हों तथा भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों की त्याग और तपस्या हो, वह राज्य पीछे रहने के लिए बना ही नहीं था। पर अस्थायी और मिलीजुली सरकारों के कारण झारखंड को अनावश्यक 14 वर्षों का वनवास झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य को इस सपने के साथ बनाया था कि विपुल प्राकृतिक संपदाओं से भरा यह राज्य पूरे हिन्दुस्तान का भाग्य परिवर्तन करने में एक अहम भूमिका निभा सके। इन सपनों के साथ, इस आशा के साथ झारखंड का निर्माण हुआ था जिसे पूरा करने का बीड़ा रघुवर सरकार ने उठाया। गरीबों के लिए कई जनकल्याकारी योजनाएँ बनाकर उन्हें एक सरकारी कार्यक्रम की तरह नहीं बल्कि सामाजिक अभियान की तरह चलाया। जिसका प्रभाव आज जन-जन के जीवन में आसानी से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यूएनडीपी की रिपोर्ट ने भी यह साबित कर दिया कि अब झारखंड की जनता तेजी से गरीबी रेखा से ऊपर उठ रही है।

This post has already been read 8352 times!

Sharing this

Related posts