दादा अमिताभ बच्चन ने कहा-परिवार का गौरव…
मुंबई। एश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या ने मुंबई में स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली भाषण दिया है। इस दौरान आराध्या बच्चन ने साड़ी पहनी थी और अपने बालों में गजरा लगाया था। लाल बिंदी और लाल रंग की लिपस्टिक लगाए आराध्या काफी खूबसूरत लग रही थी। आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल में पढ़ती हैं। आराध्या का परफॉर्मेंस देखने के लिए दादा अमिताभ बच्चन, पापा अभिषेक बच्चन, नव्या नंदा नवेली, नानी वृंदा राय और बुआ स्वेता नंदा भी पहुंची। सदी के महानायक अमिताभ ने अपने फैन द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि यह परिवार के लिए गौरव की बात है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा-‘परिवार का गौरव .. एक लड़की का गौरव .. सभी महिलाओं का गौरव ..हमारी प्यारी आराध्या..।’ आराध्या बच्चन ने स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में एक नाटक पर जोरदार भाषण दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाषण में वह कहती है कि ‘मैं कन्या हूं। मैं एक सपना हूं। एक नए युग का सपना। हम नई दुनिया में जागेंगे। एक ऐसी दुनिया जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। मुझे प्यार किया जाएगा। मेरा सम्मान किया जाएगा। एक ऐसी दुनिया जहां एक दुनिया है। अहंकार की अज्ञानता से आवाज को शांत नहीं किया जाएगा, लेकिन समझदारी की समझ के साथ सुना जाएगा। एक ऐसी दुनिया जहां ज्ञान मानवता की नदी के माध्यम से स्वतंत्र रूप से बहने वाली जीवन की पुस्तक से आएगा। क्योंकि हम नारी हैं, हम कन्या हैं। कम नहीं हैं।’ अभिषेक बच्चन और एश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन इसी साल 16 नवंबर को 8 साल की हुई है। बच्चन फेमिली ने धूमधाम से आराध्या का बर्थडे मनाया था। आराध्या अभी से अपने पैरेंट्स के नक्शे कदम पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब आराध्या ने अपने टैलेंट से सबको चौंका दिया है।
This post has already been read 6129 times!