गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से पहली प्रभात फेरी में भारी संख्या में शामील हुए साध संगत

कोडरमा (झुमरी तिलैया): आज धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश आगमन पर की खुशी को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में चल रहे कार्यक्रमों में आज सुबह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से पहली प्रभात फेरी निकली जो गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से चलकर गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा पहुंची जहां पर गुरु नानक पुरा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह भाटिया ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया सरदार ज्ञानी कुलदीप सिंह जी ने शबद गायन किया।

इसे भी पढ़ें : नींद की कमी बच्चों को बना सकती है बीमार…

उसके बाद अरदास हुई तथा प्रसाद का वितरण किया गया प्रभात फेरी गुरु नानक पुरा से चलकर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पहुंची जहां पर गुरुद्वारा कलगीधर के उपाध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह ने संगत सबका स्वागत किया वहां पर ज्ञानी निरंजन सिंह ने शब्द गायन किया एवं बलवंत सिंह लांबा की तरफ से प्रसाद का वितरण किया गया प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मैं आई जहां पर ज्ञानी राजा सिंह ने शब्द गायन कर संगत को निहाल किया।

सरदार गुरुचरण सिंह गुरमीत सिंह बग्गा की तरफ से संगत के लिए लंगर प्रसाद का वितरण किया गया प्रभात फेरी का नेतृत्व श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान अवतार सिंह एवं सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने किया इस अवसर पर सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने बतलाया की पांच प्रभात फेरी निकाली जाएंगी वही 17 नवंबर को निशान साहब का चोला साहिब बदला जाएगा 18 तारीख को सुबह 10:00 बजे से दीवान सजेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से आए रागी ज्ञानी दविंदर सिंह जी संगत को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे 1:30 बजे समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बरतें गा 19 नवंबर को फिर से प्रकाश पर्व को लेकर एक विशेष दीवान सवेरे 10:30 बजे सजेगा जिसमें कानपुर से आए।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें : YouTube

रागी जत्था ज्ञानी वीरेंद्र सिंह जी अपने जत्थे के साथ संगत को शब्द कीर्तन से निहाल करेंगे 2:00 बजे समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरते गा इसी दिन शाम को रात 8:30 बजे श्री अखंड पाठ की अंतिम पाठ की समाप्ति के उपरांत दीवान सजेगा जो रात 1:40 पर समाप्त होगा सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अवतार सिंह सचिव यशपाल सिंह गोल्डन कोषाध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह खालसा हरजीत सिंह सलूजा किशोरी भाटिया हरपाल सिंह गुरमीत सिंह रिकी जोशी सिंह लगे हुए हैं।

आज की प्रभात फेरी में शामिल होने वालों में समाज के गणमान्य लोग स्त्री एवं पुरुष सभी शामिल हुए जिनमें से प्रमुख हैं सरदार गुरमीत सिंह सरदार हरजीत सिंह सलूजा जसमीत सिंह गुरजीत सिंह भाटिया, अक्षत सिंह छाबड़ा,सिदक सलूजा नवजीत सिंह सलूजा जसकीरत सिंह राजू सिंह बग्गा गुरदेव सिंह शम्मी मनजीत कौर जसवीर कौर पूनम कौर सिमरन कौर मनप्रीत कौर रश्मीत कौर श्रुति सलूजा प्रिया सलूजा गुरजीत सिंह जानू भाटिया इत्यादि बहुत सारे सिख समाज के सरदार उपस्थित हुए सारा वातावरण भक्ति में हो गया है प्रभात फेरी में गुरबाणी के शब्द कीर्तन गाए गए एवं धन गुरु नानक कल तारण गुरु नानक आया शब्दों का पाठ किया गया सभी लोगों में बहुत ही उत्साह का वातावरण है ।

This post has already been read 13669 times!

Sharing this

Related posts