भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष से मिले आशुतोष द्विवेदी, दी बधाई

रांची। भाजयुमो कला और खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से मुलाकात की। साथ ही शशांक को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
मौके पर द्विवेदी ने कला और खेल के विकास सम्बंधित कई विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने कहा कि झारखंड कलाकारों और खिलाड़ियों का गढ़ है। इन लोगों को बढ़ाने के लिए हम सभी को कार्य करने की जरूरत हैं। शशांक राज ने कहा कि कलाकारों और खिलाड़ियों को बढ़ाना ही युवा मोर्चा की पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरुकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।

This post has already been read 3372 times!

Sharing this

Related posts