रांची। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक कैदी के भागने के क्रम में दीवार से गिरकर मौत हो गयी। घटना शनिवार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कैदी का नाम सुनील कुमार सिंह था। वह बैंक डकैती के एक मामले में बुढ़मू थाना से जेल गया था। सुनील जेल की दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह दीवार से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेलर सीएस सुमन ने बताया कि दीवार फांदकर जेल से भागने के क्रम में गिरने से कैदी की मौत हुई है। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी।
This post has already been read 7560 times!