500 लीटर स्प्रिट लदा बोलेरो जब्त, दो गिरफ्तार


कोडरमा। सरिया पुलिस ने 500 लीटर स्प्रिट लदे एक बोलेरो के  साथ दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सरिया अंचल पुलिस निरिक्षक आरएन चौधरी ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी एक बिना नंबर वाले सफेद रंग के बोलेरो वाहन में शराब बनाने वाला अवैध स्प्रिट जा रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर सरिया रेलवे फाटक के पास जाकर वाहन को शनिवार की अहले सुबह पकडा।

वाहन में पांच सौ लीटर स्प्रिट पकडा गया। साथ ही वाहन में मौजूद मल्हो हीरोडीह निवासी सिकन्दर कुमार साहू व सुनील कुमार साव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार लोगों ने बताया कि स्प्रिट धनबाद से ला रहे थे तथा उक्त स्प्रिट का उपयोग शराब बनाने में करते हैं जब्त स्प्रिट की कीमत लगभग दो लाख बताया गया है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर आरएन चौधरी, सअनि रामस्वरूप सिंह एंव बिनोद उपाध्याय शामिल थे।

This post has already been read 12258 times!

Sharing this

Related posts