रंगगरंग कार्यक्रम के साथ 20वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रति. का हुआ आगाज,26 राज्य इकाइयों के 850 खिलाड़ी एवं अधिकारी ले रहे है भाग

रांची : विपुल नायक ग्रुप की रंगारंग प्रस्तुति एवं मणिपुर, मध्यप्रदेश एव झारखंड के खिलाड़ियों की बुशु प्रदर्शन प्रस्तुति के साथ रविवार को 20वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने झारखंड के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की प्रसंशा की। उन्होंने खेलो के विकास के लिये पेरेंट्स के सहयोग की भी सराहना की। इस अवसर पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक ने भी अपने उद्गार व्यक्त किया। आज के इस उद्घटान समारोह में आगंतुकों का स्वागत झारखंड वुशु संघ के महासचिव शिवेन्द्र दुबे ने किया जबकि अध्यक्ष चंचल भट्टाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अबसर पर वुशु एसोसिएशन आॅफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र सिंह बाजवा, सीईओ सोहेल अहमद,झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल, हॉकी झारखंड और कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, वुशु इंडिया के मनीष कककर, जेके अन्तरराष्ट्रीय ग्रुप के प्रंबधक जितेन्द्र सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. रमाशंकर सिंह, प्रियदर्शी अमर , मिथलेस साहु, मनोज साहू, मनोज महतो, शैलेन्द्र दुबे, सरिता कुमारी आदि उपस्थित थे। कल प्रात: 8.30 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी जो संध्या 8 बजे तक चलेगी। जिसमे कुल 83 गोल्ड मेडल की लिए 14 वर्ष से छोटे बच्चे जोर आजमाइश करेंगे। प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह काफी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावाक, राष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित थे। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम को लगाने के निर्देश स्थानीय कंपनी फोकस के प्रतिनिधियों को दिया। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारियों की देख रेख में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल विभाग, जेएसएसपीएस, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, बीएमएल फोकस, प्लस हॉस्पिटल,बरियातू रोड, कुछ खास इवेंट्स, मनरखन महतो ग्लोबल यूनिवर्सिटी,अर्पण मेगा स्ट्रक्चर आदि का सहयोग मिल रहा है। भाग हेने वाली टीम के सभी सदस्य अपना कोविड टेस्ट कराकर आये है। साई एवं फेडरेशन द्वारा जारी की गयी एसओपी का पालन करते हुए प्रतियोगिता मे चह रही है। प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे होगी मेडल सेरेमनी : जिसमे गणमान्य लोगों के द्वारा खिलाड़ियों को पदक वितरित किया जाएगा।

वुशु फेडरेशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा का रांची में हुआ भव्य स्वागत
वुशु फेडरेशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा और सचिव जितेंद्र सिंह बाजवा का रांची की धरती में रविवार को सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें एक सौ एक केजी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वुशु खिलाड़ियों ने तालियों और बुके से उनका भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों की गूंज से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। एयरपोर्ट में स्वागत में वुशु फेडरेशन के मनीष कक्कड़, शंभू सेठ, उदय साहू, शिवेंद्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य, अमरेंद्र द्विवेदी, आसिफ सहित झारखंड और अन्य राज्यों के सचिव और अध्यक्ष ने स्वागत किया। उन्हें खुले जीप से एयरपोर्ट से बाहर लाया गया। उसके बाद उन्हें जेएससीए स्टेडियम में ले जाया गया वहां भी उनका स्वागत किया गया।

This post has already been read 4522 times!

Sharing this

Related posts