रांची में सर्राफा दुकान की दीवार काटकर चोरी

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप मां भवानी ज्वेलर्स दुकान में चोरी का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में गुड्डू सोनी ने नामकुम थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकान का दीवार काटकर लगभग एक लाख का सामान लेकर फरार हो गये है। इन सामानों में सोना और चांदी के आभूषण शामिल हैं।थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले…

Read More

जेबीवीएनएल ने शुरू किया बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत जेबीवीएनएल ने योजना का प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है।जेबीवीएनएल के एमडी के अनुसार मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत लोगों का बिजली बिल माफ किया जा रहा है। इसके तहत उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जायेगा। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिये किसी तरह का आवेदन नहीं भरना है।सिर्फ उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से मिल कर इसकी जानकारी देनी…

Read More

एसडीओ ने जागरूकता वाहन को किया रवाना

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रांची के मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम के वेयर हाउस से अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह-निर्वाची पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया।इसके माध्यम से रांची जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता वाहन से लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र…

Read More

रांची में भारी बारिश के कारण एनएच-75 पर बना पुल बहा

रांची। राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण एनएच-75 पर मांडर में बना डायवर्सन बह गया। लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क पर बहने लगा। इसके कारण डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ। लगातार तीन दिनों की बारिश से मुरगू नदी का पानी सड़क के उपर से बहने लगा जिस वजह से डायवर्सन को भी काफी नुकसान हुआ है।डायवर्सन के बहने की वजह से एनएच-75 में आवागमन फिर से ठप हो गया है। बुधवार सुबह से ही इसे फिर से बनाने की कार्रवाई तेज की…

Read More

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, छह आईपीएस सहित दो हजार जवानों की रहेगी तैनाती

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रांची पुलिस के जरिये राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के तौर पर छह आईपीएस सहित दो हजार जवानों की तैनाती की गई है।राष्ट्रपति का कारकेड जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां पर स्थित ऊंची भवनों को चिन्हित किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले ऊंचे भवनों में पुलिस फोर्स की…

Read More

भारत पर्यटन कोलकाता फील्ड ऑफिस झारखंड ने स्वच्छता अभियान चलाया

रांची। भारत पर्यटन कोलकाता फील्ड ऑफिस- झारखंड ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत रांची रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार को सफाई अभियान चलाया। स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम के तहत स्वच्छता अभियान झारखंड के टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन और स्टेशन पर स्थानीय लोगों और ऑटो चालक समुदाय की मुख्य भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक चलाया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय की ओर से सहायक प्रबंधक देविका मंडल, टूर एंड ट्रेवल एजेंट स्टेशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष अमरदीप सहाय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Read More

लोकहित अधिकार पार्टी के संगठन विस्तार में समाज का बड़ा योगदान : हरिनाथ साहू

रांची: पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी पुरे झारखंड प्रदेश का लगातार दौरा कर रहे हैं ! जहां 14 सितम्बर को पांकी विधानसभा में कांग्रेसी नेता विश्वनाथ साहू को लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल किया। वहीं 15 सितम्बर को चतरा जिला के सिमरिया प्रखंड में संगठन विस्तार करते हुए हजारीबाग के परिसदन में भी वहां के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक किया ! 16 सितम्बर को दिन भर लगातार भारी वर्षा होती रही। बावजूद इसके कोडरमा लोकसभा…

Read More

सैमसंग टीवी प्लस ने चैनल लाइनअप का किया विस्तार

रांची: सैमसंग टीवी प्लस, जो भारत में सैमसंग का फ्री ऐड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टीवी सर्विस है, ने इंडिया टीवी ग्रुप के साथ मिलकर चार नए चैनल लॉन्च किए हैं। इस साझेदारी के तहत, इंडिया टीवी ग्रुप के खास सीटीवी चैनल्स – इंडिया टीवी, इंडिया टीवी स्पीड न्यूज, इंडिया टीवी आप की अदालत, और इंडिया टीवी योगा अब सैमसंग टीवी प्लस पर उपलब्ध होंगे। अब दर्शक आसानी से न्यूज़, करंट अफेयर्स, फिटनेस और मनोरंजन के बेहतरीन कार्यक्रम देख सकते हैं।सैमसंग टीवी प्लस एक फ्री स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो सैमसंग स्मार्ट टीवी पर…

Read More

छात्र छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य: विशाल कुमार यादव

रांची। आज दिन बुधवार को युवा आजसू के सदस्यों ने मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन मे धरना दिया एवं धरने के उपरांत रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्री अजीत कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य की मनमानी से अवगत कराया। मौके पर मौजूद युवा आजसू के रांची महानगर संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा की मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का बिना सेम 1 के बैकलॉग का रिजल्ट घोषित किए छात्र छात्राओं से सेम 3 की परीक्षा ले रहा है जो छात्र छात्राओं के हित में नहीं…

Read More

EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ! 14 जागरूकता वाहन को किया गया रवाना

Ranchi: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक EVM मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी अवस्थित वेयर हाउस से अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह-निर्वाची पदाधिकारी रांची विधानसभा क्षेत्र श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था)-सह-निर्वाची पदाधिकारी हटिया विधानसभा क्षेत्र, विशिष्ट अनुभजन पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी मांडर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मोनी कुमारी एवं ज़िला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना…

Read More