हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का ट्रायल नाै से रांची में

रांची। आगामी 23 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में 14वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसमें झारखण्ड हॉकी टीम की भागीदारी भी होगी।इसके लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 सितम्बर को सुबह 11.00 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजित होगा। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को…

Read More

सचिवालय सेवा के पदाधिकारी 10 से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में सचिवालय सेवा संघ रांची के महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव सरकार के सभी प्रधान सचिव सरकार के सभी सचिव सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र लिख कर जानकारी दी गई है।उन्होंने कहा है कि सचिवालय सेवा स्वीकृत कार्यबल की तुलना में लगभग आधे कार्यबल और सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार की नीतियों के नियम एवं सदैव निष्ठा…

Read More

रांची में गहना साफ करने के नाम पर सोने के कंगन की ठगी

रांची। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के मुकचुंद टोली स्थित सूर्या कॉलोनी में बुधवार को एक घर में गहना साफ करने के नाम पर सोने के कंगन की ठगी कर ली गई।मिली जानकारी के अनुसार दो अपराधियों ने गहना सफाई के नाम पर अजय कुमार शर्मा की पत्नी के घर से सोने का कंगन लेकर फरार हो गये। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगी करने के आरोपितों की…

Read More

गुरुजी क्रेडिट कार्ड की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 50 लाख होः कुमार गौरव

रांची। झारखंड राज्य युवा आयोग की बैठक अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इस दौरान छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी। इसमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षण में होने वाले व्यय का वहन राज्य के अधिसंख्य, खासकर अनुसूचित जनजाति के युवा नहीं कर पाते हैं।आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए राज्य के युवाओं की ओर से आयोग हेमंत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है। साथ ही आग्रह किया कि सभी बैंक शिक्षण ऋण के ब्याज दरों को कम रखें।…

Read More

झारखंड में महिला मुंशी पद के लिए आवेदन पत्र जारी

रांची। झारखंड के हर थानों में महिला मुंशी के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया गया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर यह आवेदन जारी किया गया है। आवेदन पत्र में महिला मुंशी बनने के लिए कई शर्तें भी रखी गई हैं। उन शर्तों को पूरा करने के बाद ही महिला पुलिसकर्मी थानों में मुंशी का काम कर पाएंगी।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार को बताया कि महिला पुलिस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह तय किया गया था कि कम से कम शहर के हर थाने में महिला मुंशी की तैनाती…

Read More

आरपीएफ ने ऑपरेशन भूमि के तहत अवैध कब्जे को हटवाया

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन से लेकर अरगोड़ा और नामकुम स्टेशन तक अवैध कब्जे को लेकर ऑपरेशन भूमि के तहत अभियान चलाया। रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बुधवार को बताया कि लगातार रेलवे लाइन के आसपास अवैध कब्जा को लेकर शिकायत मिल रही थी।इसके बाद लोकल पुलिस और डीआरएम हटिया ऑफिस के इंजीनियरिंग विभाग से इन अवैध कब्जे को लेकर समन्वय स्थापित कर एक स्पेशल ड्राइव का आयोजन किया गया ।इसी क्रम में आरपीएफ और लोकल पुलिस चुटिया के साथ मिलकर रांची रोड…

Read More

राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स-2024 की खेलकूद प्रतियोगिताओं में डीएवी हेहल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ranchi: डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स-2024 राज्य स्तरीय बालक-बालिका वर्ग-अंडर14,17 एवं 19आयु की खेलकूद प्रतियोगिताओं में डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची के विद्यार्थियों ने शूटिंग,चैस,कबड्डी ,खो-खो,योगासन, एरोबिक्स,क्रिकेट,स्किप्पिंग रोप,बॉक्सिंग,वुशु, कराटे एवं एथलेटिक्स जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।आज दिनांक 04.09.2024 को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी विजयी खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य-सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एस के मिश्रा ने मैडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय खेलों की प्रतियोगिताओं में हमारे विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया…

Read More

बैलून के द्वारा पेट की फटी हुई नस का उपचार

Ranchi: रांची के सुप्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित देवनिका अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में एक अत्यंत जटिल चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस प्रक्रिया का नेतृत्व वरीय कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि प्रेमचंद काछेला ने पेट की फटी हुई नस को बैलून के द्वारा बंद करके मरीज़ की जान बचाई। यह मरीज रांची के एक अस्पताल में पेट दर्द के कारण भर्ती हुआ था, जहां उसे प्रेनक्राइटाइटिस नामक बीमारी से ग्रसित पाया गया। उपचार के दौरान, मरीज के मलद्वार से खून आने लगा और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक ही…

Read More

शैक्षिक महासंघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से राजभवन में मिला

राँची, 04 सितम्बर 2024 अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छुट्टियों की गई कटौती को वापस लेने हेतु स्मारपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड राज्य का समस्त उच्च शिक्षा के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बहुत उम्मीदें जगी है एवं आपसे कई समस्याओं के समाधान में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल को छुट्टी में हुई कटौती की जानकारी देते हुए कहा कि इस कटौती से…

Read More