रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) की शुरुआत पर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की बहनों को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उन्होंने निर्देश दिया है तथा इस मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर उन्होंने पूरे राज्य में प्रज्ञा केंद्रों…
Read MoreDay: August 5, 2024
प्रेम के अनछुवे पहलुओं से अवगत कराती है काव्य संग्रह ‘प्रेमनामा’- कामेश जी
राँची : प्रस्तुत काव्य संग्रह प्रेमनामा अशोक पारस की बेहद ही अनूठी पुस्तक है। जिसमें लेखक द्वारा जीवन के विभिन्न रंगों पर कविताएं लिखी गईं हैं मसलन- प्रेम रंग, सामाजिक कविताएं, राजनीतिक परिवेश, स्त्री आधारित एवं अन्य भावाभिव्यक्तियाँ ।निश्चित रूप से श्री पारस की कवितायेँ सुधि पाठकों को एक अलग ही रोमांच का एहसास करा जाती हैं। विभिन्न विषयों पर आधारित इनकी कविताएँ लेखक के बहुरंगी विचारधारा को प्रतिबिंबित करती हैं जो इनकी विलक्षण प्रतिभा का एक सहज प्रमाण है। कविताओं में नवयौवना से प्रौढ़ावस्था के अनुभव दृष्टिगत होते हैं।…
Read Moreउर्दू पेपर 4 में पूछे गए आउट ऑफ सिलेबस सवाल
उर्दू के छात्रों की समस्याओं को दूर होने के बाद ही शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाए रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) एक बार फिर अपने कारनामों के लिए सुर्खियों में है. दरअसल राज्य के होनहारों को अच्छी शिक्षा देने को लेकर सरकार ने बडे पैमाने पर शिक्षकों की नियक्ति की शुरुआत की थी. इस नियुक्ति का नाम सहायक आचार्य न नाम दिया गया और यह नियुक्ति लगभग 26001 पदों पर होनी है. लेकिन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इस विवादमुक्त करने में असफल नजर आ रहा है.…
Read Moreबांग्लादेश संकट: इस्तीफे के बाद शेख हसीना भारत रवाना, नाराज प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुसे
ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और सैकड़ों प्रदर्शनकारी उनके आवास ढाका पैलेस में घुस गये. इसके बाद वह सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गईं. यह जानकारी दैनिक ‘प्रोथोम अलु’ ने दी है. शेख हसीना को लेकर सैन्य हेलीकॉप्टर सोमवार दोपहर 2.30 बजे बंग भवन से रवाना हुआ। उस वक्त उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी उनके साथ थीं. संबंधित सूत्रों ने बताया कि वह हेलीकॉप्टर से भारत के पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गयी हैं.इस बीच राजधानी ढाका…
Read More