जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरुकता जरूरी : मनरेगा आयुक्त

रांची। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि इस वर्ष अपेक्षाकृत वर्षा कम हुई है। इसलिए यहां जल छाजन के स्कीम की महत्ता बढ़ जाती है। जिलों में जल संरक्षण को लेकर हर स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। जल के एक-एक बूंद का संरक्षण और उसके महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया।राजेश्वरी ने कहा कि पानी को व्यर्थ न बहाएं। पानी के व्यर्थ बहाव को रोकना सबकी जिम्मेदारी है। जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जन जागरुकता जरूरी है। उन्होंने इन योजनाओं को आत्मसात करते हुए प्लानिंग के साथ…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने वकीलों को बीमा योजनाओं का लाभ देने का दिया निर्देश

रांची। झारखंड हाई कोर्ट राज्य में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं को जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने को लेकर गंभीर है। अधिवक्ताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर सुविधा दिलाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत् रंजन षाड़ंगी और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने सरकार को वकीलों को जीवन बीमा का लाभ देने के लिए प्रावधान करने का निर्देश दिया।अदालत ने कहा कि ज्यादातर वकील अपना जीवनयापन ठीक से…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने लोक अदालत का किया निरीक्षण

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विद्युत रंजन षाड़ंगी, झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय द्विवेदी ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट में चल रही लोक अदालत का जायजा लिया और पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करवा रहे वकीलों से बातचीत की। इससे पहले रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, झालसा की सचिव रंजना अस्थाना, रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु अग्रवाल, महासचिव संजय विद्रोही सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका…

Read More

सामाजिक बदलाव में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण :उप-विकास आयुक्त

रांची। रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उत्कृष्ट मुख्यमंत्री जिला विद्यालय सभागार में शनिवार को स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा पूर्ण कराना है। इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल रुआर अभियान के गीत “ले मशालें चल पड़े लोग मेरे गांव के” के माध्यम से शत प्रतिशत नामांकन का आह्वान किया गया।मुख्य अतिथि उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने सभा को संबोधित करते हुए…

Read More

आखिरी गरीब व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें : चीफ जस्टिस बीआर सारंगी

रांची। झारखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति (एसडीएलएससी) नगर ऊंटरी गढ़वा का उद्घाटन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर सारंगी ने शनिवार को ऑनलाइन न्याय सदन, रांची के डोरंडा में किया। मौके पर चीफ जस्टिस बीआर सारंगी ने कहा कि आखिरी गरीब व्यक्ति तक न्याय पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। लीगल सर्विस अथॉरिटी का काम है अंतिम पायदान पर पहुंचे हुए गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें कानूनी सहायता देना।चीफ जस्टिस ने कहा कि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) गरीबों को कानूनी सहायता दिलाने में बेहतर कार्य…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के विभिन्न विभागों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

रांची। कांग्रेस के विभिन्न विभागों और कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस भवन में हुई। बैठक में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, डाटा एनालिसिस विभाग के अध्यक्ष शामिल थे। बैठक में राजेश ठाकुर ने सभी विभाग के अध्यक्षों को कई निर्देश दिये।ठाकुर ने कहा कि सभी विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़े हुए हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि उस समाज की समस्याओं से रूबरू हों ताकि इसे उचित पटल पर रखकर उन समस्याओं का निराकरण किया जा सके।…

Read More

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पारित

रांची। जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सहजानन्द चौक स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो ने की और संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए।इसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जरिये राज्यसभा सदस्य संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रदेश जदयू ने स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के चयन, सीट का चयन, झारखंड में एनडीए गठबंधन और जदयू…

Read More

एक्सआईएसएस में 2024-26 बैच के लिए आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम का समापन

Ranchi: रांची के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में 2024-26 बैच के लिए आयोजित ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आठ दिनों के बाद शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान छात्रों ने संस्थान के साथ सहजता से घुलने-मिलने और संस्थान के विजन और मिशन को समझने के लिए कई समग्र सत्रों में भाग लिया।इस इंडक्शन-कम-ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दूसरे दिन, एक कॉमन सत्र हुआ, जिसमें संस्थान के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने छात्रों को संबोधित किया और सकारात्मक दृष्टिकोण, समग्र आत्म-विकास और संस्थान के सदस्यों के साथ मजबूत संबंध विकसित करने…

Read More