मांसपेशियों में खिंचाव के इलाज

डा एस एन यादवराम प्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटलबरियातु(रांची) मोच एक समान्य सी दर्द समस्या है,जिसमें हाथ या पैर के मांसपेशियों , लिगामेंट और जोड़ो में खिंचाव आ जाता है। मोच अक्सर कलाई, अंगूठा, घुटना और टखने में आती है। खिंचाव मोच से अलग है।यह तंतु ( टेंडन) में चोट के कारण होता है। तंतु ऊतकों की बनी रेशेदार धागेनुमा रचना है जो मांसपेशियों को को हड्डी से जोड़ती है।डाकटरी भाषा मे खिचाव के विचित्र नाम रखे गए है।हेम्स्ट्रिंग स्ट्रेन (पैरों के पिछले हिस्से में खिचाव)हैं।गेस्ट्रोक्नीमियस और सोलस (घुटने से एड़ी…

Read More

गोविंदपुर थाना से हथकड़ी समेत भाग निकला आरोपित

धनबाद : गोविंदपुर थाना परिसर से मारपीट का एक आरोपित बीती रात अंधेरे का लाभ उठाकर हथकड़ी समेत थाना से भाग निकला। उसे शुक्रवार की सुबह ही पकड़ कर थाना लाया गया था। भगोड़े अभियुक्त का नाम अमित चौरसिया है। वह कुम्हारडीह गांव का रहने वाला है। गोविंदपुर पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है, पर अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि 26 मार्च को फाइनेंस रिकवरी एजेंट के गुर्गों के बीच रतनपुर में किसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे…

Read More

गार्ड को बंधक बना निर्माणाधीन पवार ग्रिड से लूटे 40 लाख के उपकरण

धनबाद : शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे से शनिवार के अहले सुबह 4.30 बजे तक हरवे हथियार से लैस करीब एक दर्जन डकैतों ने झारखंड बिजली विभाग के निर्माणाधीन पावर ग्रिड साइट पर करीब 11: 30 से शनिवार सुबह 4:30 बजे तक हरवे हथियार से लैस करीब एक दर्जन डकैतों ने जमकर लूट पाट मचाया। इस दौरान अपराधी यहाँ कर्मियों के लिए बने खाने को भी चट कर गए। शनिवार की सुबह भागते वक्त अपराधी अपने साथ करीब 40 लाख रुपये के उपकरण भी लूट कर ले गए। मामला निरसा के कालूबथान…

Read More

वाहन लूट गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार, हथियार बरामद

रामगढ़ : जिला पुलिस ने वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 एमएम की एक देसी सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, 9 एमएम की गोली, एक लोहे का रॉड, चापड़, प्लास्टिक की रस्सियां और चोरी के तीन वाहन जब्त हुए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काटमकुल्ली निवासी नौशाद अंसारी, मोबिन अंसारी और गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड भिठा निवासी सरफराज आलम शामिल हैं। हालांकि, दो आरोपित सद्दाम अंसारी…

Read More

झारखंड में कोरोना के मद्देनजर सरकार छह अप्रैल को ले सकती है बड़े फैसले

रांची : झारखंड में कोरोना के संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए हेमंत सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। सूत्रों ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर कुछ सीमाओं तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर बेहद चिंतित हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। छह अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रस्तावित बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया…

Read More

बिहार के समस्तीपुर में लगी आग, बच्चे सहित तीन की मौत

पटना/समस्तीपुर :  समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अन्तर्गत  रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव में  शनिवार अलसुबह आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। मुखिया फिरोजा खातून ने बताया कि अगलगी की घटना के समय सभी लोग घर मे सोए हुए थे। आज की घटना के साथ बीते सात दिन में विभिन्न स्थानों पर आग लगने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस  के मुताबिक आज के भीषण अग्निकांड में मृतक सभी लोग एक ही परिवार के थे। इस अग्निकांड में…

Read More

महाजोट के महाझूठ की पोल खुली: पीएम मोदी

असम में अंतिम चरण के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री ने आखिरी चुनावी सभा की  बाक्सा (असम) : असम में विधानसभा चुनावों के तीसरे व अंतिम चरण के मतदान से पूर्व शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अंतिम चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बोडो भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरे चुनाव प्रचार का आखिर चरण है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित लोगों की भीड़ से यह साफ हो गया है कि महाजोट के महाझूठ की पोल खुल चुकी है। बाक्सा जिला के तामुलपुर विधानसभा के नाग्रीजुली स्थित लाउपारा मैदान…

Read More

टेलीविजन अभिनेत्री कांची सिंह भी कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना  महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। मनोरंजन जगत से भी कई हस्तियां इसकी चपेट में आ चुकी हैं।  टीवी इंडस्ट्री में नील भट्ट, मानित जौरा, दिलजीत कौर, मोनालिसा, आशीष मल्होत्रा और रूपली गांगुली आदि के बाद अब टेलीविजन अभिनेत्री कांची सिंह भी इसकी चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी खुद कांची ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर दी। अपनी पोस्ट में कांची ने लिखा-‘दुर्भाग्यवश कोरोना के लिए हुई जांच में मैं पॉजीटिव पाई गई हूं। मैंने…

Read More

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर फैंस से कहा- शुक्रिया

हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी अभिनेत्री पत्नी व सांसद किरण खेर के बारे में  जानकारी दी थी कि वह  मल्‍टीपल मायलोमा (एक तरह के ब्‍लड कैंसर)  से पीड़ित हैं। अनुपम की इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार किरण खेर के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस पर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर फैंस एवं अपने तमाम शुभचिंतको को इस मुश्किल हालत में उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है।  इस वीडियो में अनुपम कहते…

Read More

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच घरेलू बाजार में तेल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच घरेलू बाजार में तेल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार चौथे दिन शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये और डीजल  80.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है।  इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 96.98 रुपये, 90.77 रुपये और 92.58 रुपये प्रति लीटर है। वहीं,…

Read More