महाराष्ट्र के कांग्रेसी नेता और ठाकरे सरकार के मंत्रियों ने की राहुल-सोनिया से मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं एवं राज्य  की गठबंधन सरकार में अपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों से मंगलवार को मुलाकात की। महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली उद्धव ठाकरे सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्रीपद ग्रहण करने के बाद वहां के नेताओं ने यहां राहुल गांधी से मुलाकात कर उनका आभार जताया। राहुल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ…

Read More

मुश्किल हालात में भी हर कसौटी पर खरी उतरी है सेनाः जनरल रावत

नई दिल्ली। देश के 28वें थलसेनाध्यक्ष के रूप में जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के कार्यभार संभालने के साथ ही जनरल बिपिन रावत मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए । वह बुधवार से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) का कार्य भार संभालेंगे। सेना प्रमुख के पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए जनरल रावत ने सेना और उसके अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कहा कि विषम परिस्थितियों में मोर्चों पर तैनात सेना हर कसौटी पर खरी उतरी है। सेवानिवृत्त…

Read More

मोदी ने विख्यात प्रकाशक सोनी मेहता के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विख्यात प्रकाश और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बहनोई सोनी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया। 77 वर्षीय सोनी मेहता ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित कई नामचीन शख्सियतों की किताबें प्रकाशित की हैं। सोनी मेहता पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए नॉफ के प्रधान संपादक और न्यूयॉर्क में नॉफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप के अध्यक्ष थे। उनकी पत्नी गीता मेहता प्रसिद्ध लेखिका हैं और वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट…

Read More

भूपेश बघेल के बिगड़े बोल- साध्वी प्रज्ञा को बताया जहर उगलने वाली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने सांसद व भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर को जहर उगलने वाली नेता बताया है। एक दिवसीय यात्रा पर ओडिसा जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को मैं साध्वी नहीं मानता। वह जब भी जुबान खोलती हैं, जहर उगलती हैं। साधुओं का यह लक्षण नहीं होता है। प्रियंका गांधी के बयान का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी…

Read More

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में आई कमी, शांति समृद्धि की ओर बढा राज्यः जनरल नरवणे

नई दिल्ली। नवनियुक्त सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि अनुच्छेद-370 हटने के बाद से जम्मू कश्मीर के हालात में निश्चित रुप से सुधार हुआ है तथा हिंसा की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं और स्थानीय स्तर पर होने वाली वारदातों  में कमी आई है तथा राज्य शांति और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नरवणे ने कहा कि पाकिस्तान सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने का मंसूबा बना रहा है जिसका…

Read More

यूजीसी-नेट दिसम्बर-2019 का परिणाम घोषित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) दिसम्बर-2019 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। एनटीए ने बताया कि परीक्षा में कुल 60,147 उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता प्राप्त कर ली है जबकि 5092 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर की अर्हता प्राप्त कर ली है। यूजीसी-नेट की दिसम्बर परीक्षा का आयोजन 2 से 6 दिसम्बर के बीच देश के 219 शहरों में 700 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया…

Read More

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी नए साल की बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों और विश्व समुदाय को बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा,  नव वर्ष 2020 के आगमन तथा नए दशक की शुरुआत का अवसर हमारे लिए एक ऐसा समाज बनाने के संकल्प का समय है, जिसमें परस्पर शान्ति, सौहार्द और करुणा की भावना हो। उन्होंने देशवासियों का  आह्वान करते हुए कहा हम सब अपनी इस प्रतिबद्धता को दुहराएं कि हम एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए एकजुट होकर…

Read More

गांवों का दौरा कर विधायक ने मतदाताओं का जताया आभार

खूंटी। तोरपा सीट से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक कोचे मुंडा ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर भाजपा को समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। चुनाव के कुछ ही दिनों के बाद विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी काफी खुश नजर आये और इसके लिए गांव वालों ने भी कोचे मुंडा को धन्यवाद दिया। नृत्य-गीत और संगीत के साथ हर गांव में विधायक का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। मौके पर विधायक मुंडा ने कहा कि आपलोगों ने भाजपा की…

Read More

प्रो़ स्टीफन मरांडी ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ

रांची। झारखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो़ स्टीफन मरांडी चुने गये। मंगलवार को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रो़ मरांडी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी छह जनवरी से होने वाले विशेष सत्र में सभी विधायकों को शपथ दिलायेंगे। प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी।

Read More

डीसी ने अंजनी कुमारी को दिया नियुक्ति पत्र

धनबाद। डीसी अमित कुमार ने मंगलवार को राजस्व उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त अंजनी कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया। उपायुक्त ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, झारखंड, रांची के अनुशंसा के आलोक में राजस्व उप निरीक्षक (राजस्व कर्मचारी) के पद पर नियुक्ति के लिए अनुसूचित जनजाति की अपूरित रिक्ति के विरुद्ध अंजनी कुमारी,  के सभी प्रमाणपत्रों की जांच उपरांत संतुष्ट होकर नियुक्ति की कार्रवाई का निर्देश प्राप्त हुआ है।

Read More