असम में 10 दिन बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

गुवाहाटी। राज्य में गत 10 दिनों से बंद इंटरनेट सेवा शुक्रवार की सुबह लगभग 9.30 बजे के आसपास बहाल होने से राज्यवासियों ने राहत की सांस ली है। इंटरनेट सेवा बंद होने से डिजिटल इंडिया का सभी प्रकार का कारोबार ठप हो गया था। राज्य सरकार का मानना है कि राज्य में कानून व्यवस्था बहाल हो गई है। इसके चलते मोबाइल इंटरनेट सेवा को बहाल किया गया है। राज्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के चलते उत्पन्न हिंसक आंदोलन के मद्देनजर राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा पर गत 11…

Read More

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

– दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, पालम में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो– एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपनी फ्लाइट के बारे में अपडेट लेने की सलाह दी नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर भारत में भी ठंड बढ़ी हुई है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में घना कोहरा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो…

Read More

ट्रंप का महाभियोग और भारत की भूमिका

-डॉ. रमेश ठाकुर- अमेरिकी राजनीति में दो बार महाभियोग प्रस्ताव लाए गए, दोनों में सत्तापक्ष की हार हुई और विपक्ष अपने मकसद में कामयाब हुआ। अब, तीसरा महाभियोग मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लाया गया है। यह बात सच है कि राजनीति चाहें देशी हो या विदेशी उसमें तय किए गए औहदे स्थाई नहीं होते? सियासी तूफान जब आता है तो अपने साथ बहा ले जाता है। दुनिया के प्रचंड शक्तिशाली मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, ऐसा अंदेशा है। उनपर…

Read More

विभाजित व्यक्तित्व की परीक्षा

-प्रो. एनके सिंह- क्या भारत हिंदू देश है या क्या यह मुस्लिम अनुकूल पूर्वाग्रह के साथ धर्मनिरपेक्ष है? यह देश की हर जगह का सवाल है। कोई भी इस परिप्रेक्ष्य में इसे परिभाषित नहीं करता है। भारत का इतिहास हमें सता रहा है और हम नहीं जानते कि हम भूतकाल के भूतों से कैसे जूझ सकते हैं। भारत पर मुस्लिम आक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया था और जिस तरह से उन्होंने अपनी जीत हासिल की थी, वह बहुत यातनापूर्ण थी। हमलावर बंदी महिलाओं और बच्चों के साथ निर्मम थे। उनके…

Read More

मुद्दा गरम, भय या भरम

-सज्जाद हैदर- वाह रे राजनीति तेरे रूप अनेक, यह एक ऐसी पहेली है जिसे समझने के लिए किसी भी प्रकार का सूत्र नहीं है जिसके माध्यम से समझा,परखा एवं मापा जा सके। राजनीति एक ऐसी प्रयोगशाला है जिसके सभी सूत्र अलिखित एवं अघोषित होते हैं। बस इंतेज़ार होता है समीकरण का जब जहाँ भी जिसे भी मात्र वोट बैंक साधने का अवसर प्राप्त हो जाता है वह बिना समय गँवाए तत्काल अपने समीकरण के अनुसार चाल चलनी आरंभ कर देता है। राजनीति के सूत्र की यही वास्तविकता एवं सत्यता है।…

Read More

पीएम और सीएम ने की अपील, कहा- लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें

 आपका वोट झारखंड के विकास को देगा नई गतिः रघुवर दास रांची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड विधानसभा के पांचवें व अंतिम चरण की 16 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें। मुख्यमंत्री रघुवर…

Read More

झारखंड विधानसभा चुनाव: साहिबगंज में मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग की मौत

साहिबगंज। झारखंड विधानसभा चुनाव में बोरियो विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय चलगांव में बने एक मतदान केंद्र पर एक बुजुर्ग मतदाता सरयू साह की शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बोरियो प्रखंड के बूथ संख्या 149 में मध्य विद्यालय चटगांव में सरयू साह (65 वर्ष) मतदान करने के लिए पहुंचे थे और उसी दौरान उनकी मौत हो गई। इसी मतदान केंद्र संख्या 149 के प्राथमिक विद्यालय 6 गांव में टीटू पोलिंग ऑफीसर अब्दुल सहमत की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उन्हें उल्टी होने लगी। उनके स्थान पर…

Read More

पार्टी का झंडा लेकर बूथ में घुसे झामुमो समर्थक को हिरासत में लिया गया

पाकुड़/रांची। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के महेशपुर थाना की मतदान केंद्र संख्या-88 में झारखंड मुक्त मोर्चा (झामुमो) का झंडा लेकर एक युवक घुस गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और महेशपुर थाने में ले जाकर पूछताछ की। युवक ने खुद को जेएमएम का समर्थक बताया है। युवक बूथ के बाहर मौजूद जेएमएम के एजेंट के पास पार्टी का झंडा लेकर खड़ा था। इस दौरान जैसे ही प्रशासन की नजर उस पर पड़ी, एसडीपीओ शशि प्रकाश और सीओ रितेश जायसवाल ने तत्काल हिरासत में लेकर उसे महेशपुर थाना…

Read More

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी पर मतदाताओं का उत्साह भारी

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी और रणधीर सिंह सहित 236 उम्मीदवार मैदान में राजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने किया मतदान 5वें चरण की सबसे हॉट सीट दुमका में समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने वोट डाला रांची। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था के बीच झारखंड विधानसभा के 5वें व अंतिम चरण की 16 सीटों पर शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं। संथाल परगणा के सियासी रण में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी में भी वोट डालने के लिए मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ते दिख रहा…

Read More

यीशु के जन्मदिन पर बच्चों ने मनाई खुशियां

क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन रामगढ़। शहर के सेंट एंस किंडर गार्डन स्कूल में यीशु के जन्मदिन पर बच्चों ने खुशियां मनाई। स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने यीशु के जन्म उत्सव और उनसे जुड़ी कहानियों पर नाटक का मंचन किया। साथ ही उनके जन्मदिन पर गाए जाने वाले गीत पर बच्चे खूब झूमे। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एलफीनो ने कहा कि यीशु का अवतरण जनकल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने समाज…

Read More