सलमान बिग बॉस शो को बढाने से खुश नहीं -तय समय तक ही शो को होस्ट करेंगे

नई दिल्ली । मीडिया में चल रही खबरें हैरान करने वाली हैं, क्योंकि बताया जा रहा है कि सलमान खान शो को बढ़ाने से खुश नहीं है और वो तय समय तक की शो को होस्ट करेंगे। सलमान खान ने भी इस संबंध में शो के कंटेस्टेंट्स को यह बातें कही थीं। सलमान खान के ऐसा कहने भर से हिंदुस्तानी भाउ सहित बिग बॉस 13 के बाकी सदस्य मायूस हो जाते हैं। लेकिन सलमान खान के अंदाज को देख ऐसा लग रहा था कि जैसे वो मजाक कर रहे है।…

Read More

मैं 100 प्रतिशत फिट हूं : परिणीति चोपडा

मुंबई । बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग जल्दी ही  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा करने जा रही है। कुछ दिनों पहले बैडमिंटन की प्रैक्टिस के दौरान उन्हें गले में चोट लग गई थी। अब खबर है कि वे ठीक हो गई हैं। परिणीति को गर्दन में चोट लगी थी, जिसके जल्दी ठीक होने के लिए उन्होंने काफी कोशिशें की। इस फिल्म में काम करने को लेकर ना सिर्फ परिणीति उत्साहित हैं बल्कि खूब पसीना भी बहा रही हैं। बता दें कि फिल्म साइना को अमोल गुप्ते बना रहे…

Read More

दीपिका, कार्तिक ने एयरपोर्ट पर ‘धीमे धीमे’ चैलेंज पर किया परफॉर्म

मुंबई । अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर ‘धीमे धीमे’ चैलेंज पर परफॉर्म किया। दीपिका पादुकोण ने आर्यन से धीमे-धीमे गीत के स्टेप सिखाने का अनुरोध किया था। यह गाना कार्तिक की आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से है। दीपिका इस दौरान रेड जैकेट और ब्लू डेनिम में नजर आईं जबकि कार्तिक पर्पल जैकेट और ब्लैक कार्गो में नजर आए। डांस पर परफॉर्म करने के बाद जहां दीपिका अपने फ्लाइट के लिए रवाना हो गईं, वहीं कार्तिक अपनी कार में बैठकर वापस चल…

Read More

झामुमो, कांग्रेस और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया : रघुवर दास

रांची । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने 2014 से पूर्व झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया। 2014 से पूर्व झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर था। घोटाला होना यहां आम बात थी। लेकिन झारखंड की जनता ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत देकर राज्य की सेवा करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी लोगों की भावनाओं उनकी अपेक्षाओं और स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दिया।  पांच साल के कार्यकाल में वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। यह सब तभी संभव हुआ जब आपने पूर्ण…

Read More

झाविमो नेत्री सहित दर्जनों महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा

दुमका । सदर प्रखंड के कड़हलबील एवं सरूवा पंचायत में भाजपा ने जनसंपर्क अभियान रविवार को चलाया। इस दौरान झामुमो एवं झाविमों की दर्जनों महिला कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।  समाज कल्याण मंत्री सह दुमका उम्मीदवार डॉ. लुईस मरांडी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता दुमका की कडलबिल पंचायत के मुखिया रीता रानी मरांडी के नेतृत्व में गिधनी सहित आसपास के गांव के दर्जनों लोगों ने मंत्री डॉ. लुईस मरांडी के विकास कार्यों के प्रति आस्था व्यक्त करते पार्टी का योगदान किया।   सदर प्रखंड की पंचायत सरुवा…

Read More

डबल इंजन की सरकार में सिर्फ इंजन है डिब्बा नहीं: हेमंत सोरेन

सिमडेगा । झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरने ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में इंजन तो है, लेकिन जनता के लिए डिब्बा नहीं है। इस सरकार से जनता को कोई लाभ नहीं। रविवार को हेमंत सोरेन ने जयपाल सिंह मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने तोरपा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सुदीप गुड़िया के लिये लोगों से समर्थन मांगते कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी सुदीप गुड़िया को भारी मतों से विजयी बनावें। उन्होंने कहा कि सीएनटी एसपीटी एक्ट…

Read More

धनवार सीट पर राज्य की नजर, बाबूलाल मरांडी लड़ रहे चुनाव

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह की राजधनवार विधानसभा सीट पर पूरे झारखंड की नजर है। देश के मानचित्र में वर्ष 2000 में झारखंड का उदय हुआ, तो भाजपा कुनबे से पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव बाबूलाल मंराडी को हासिल हुआ था। 23 महीनों तक राज्य की कमान मरांडी के हाथ में रही। इस दौरान कुछ अपवादों को छोड़कर राज्य की पहली सरकार ने प्रदेश के विकास की बुनियाद का मजबूत खाका खींचा, लेकिन मरांडी ने 2006 में भाजपा छोड़कर अपनी नई पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का गठन  किया  और 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ा। मंराडी के खाते 11 सीटें…

Read More

प्रधानमंत्री टाटा की 86 बस्तियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की करें घोषणा: सरयू राय

रांची। भाजपा के बागी व जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मांग की है कि वे आगामी तीन दिसम्बर को अपने जमशेदपुर में होने वाली सभा के दौरान टाटा की 86 से अधिक बस्तियों को मालिकाना अधिकार देने की घोषणा करें। साथ ही उन्होंने मालिकाना हक के सवाल पर जनता के साथ वादाखिलाफी करने के लिए रघुवर दास को मुख्यमंत्री पद से को हटाने की भी मांग की। बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने पत्र में राय ने कहा है कि हाल ही में…

Read More

जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए सदैव चिंतित रहे हैं राहुल गांधी : आलोक दूबे

रांची । कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राहुल गांधी झारखण्ड के आदिवासियों एवं मूलवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए सदैव चिंतित रहे हैं। यही वजह है कि देश के कई सभाओं में झारखण्ड के आदिवासियों एवं मूलवासियों की आवाज उठाते रहे हैं। झारखण्ड के किसानों की समस्या भी उनके प्राथमिकताओं में है और इसलिए कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किसानों की ऋण माफ करने के दावे को सरकार बनते ही क्रियान्वित करती है। झारखण्ड में उनके दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि…

Read More

जागरूकता से ही एड्स से बचाव का उपाय: कमांडेंट

खूंटी । सीआरपीएफ 94 बटालियन मुख्यालय परिसर में विश्व एड्स दिवस के उद्देश्य को लेकर रविवार को जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रजेश सिंह और सिविल सर्जन डाॅ. प्रभात कुमार ने इस अवसर पर एड्स के प्रति सभी जवानों को जागरूक किया। कमांडेंट ने कहा कि एड्स काफी तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसका निवारण मानव के लिए जरूरी है। एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव है। इसलिए हम सभी को जरूरी कि अपने जीवन में पूरी तरह से एड्स के प्रति…

Read More