राष्ट्रपति 30 अक्टूबर को जामिया के वार्षिक दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

नई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया 30 अक्टूबर,2019 को अपना वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के विजिटर रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। मणिपुर की राज्यपाल और जामिया की चांसलर डॉक्टर नजमा हेपतुल्ला इस समारोह की अध्यक्षता करेंगी। वर्ष 2017 और 2018 में पास होने वाले 5000 से अधिक छात्रों, जिनमें लगभग 360 गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं, को इस मौके पर डिग्री और डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के एमएके पदौदी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थापना के 100वें…

Read More

भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में फरार फादर स्टेन स्वामी के घर हुई कुर्की

रांची। पत्थलगड़ी मामले में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में फरार आरोपित फादर स्टेन स्वामी के नामकुम थाना क्षेत्र के बगईचा टोली स्थित घर की कुर्की जब्ती की गयी। खूंटी जिले के कोर्ट के आदेश के बाद खूंटी पुलिस ने नामकुम थाना पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।  नामकुम इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और खूंटी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में संयुक्त रूप से कुर्की की कार्रवाई की। स्वामी के घर से दो टेबुल, तीन कुर्सी, एक अलमीरा, बिछावन सहित अन्य सामान जब्त किये गये।  उल्लेखनीय है कि…

Read More

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की शानदार वापसी : एक्जिट पोल सर्वें

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र और हरियाणा में दोबारा सत्ता में वापसी करने जा रही है। मतदान पश्चात् सर्वे (एक्जिट पोल) के जारी आंकड़ों के अनुसार इन दोनों राज्यों में भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही मतदाताओं का समर्थन हासिल हुआ है तथा कांग्रेस सहित विपक्षी दल काफी पिछड़ गए हैं। रिपब्लिक टीवी-जन की बात के एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा को 135 से 142 सीटें और उसके सहयोगी दल शिवसेना को 81 से 88 सीटें मिल…

Read More

रांची टेस्ट : फिर लड़खड़ाई दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी

रांची। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने परेशानी में पड़ गए हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने अपने छह विकेट 129 रनों पर खो दिए हैं। भोजनकाल की घोषणा तक जॉर्ज लिंडा 10 और डीन पीट चार रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए जुबेर हमजा ही भारतीय गेंदबाजों का कुछ हद तक सामने करने में सफल रहे। उन्होंने…

Read More

विपक्षी दलों ने देश की भावना के साथ खिलवाड़ किया: भाजपा प्रवक्ता

खूंटी।  झामुमो, कांग्रेस व झाविमो सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने देश की भावना के खिलाफ काम किया है। वे देश के राष्ट्रवाद के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये सभी दल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रहे थे, जबकि अनुच्छेद 370 के हटने का सबसे अधिक लाभ जम्मू-कश्मीर में रहने वाले आदिवासियों को होगा। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही। वह सोमवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। शाहदेव ने कहा कि गैर संवैधानिक पत्थलगड़ी में धर्मांतरण कराने वालों का हाथ है और इसके लिए विदेशों…

Read More

कर्णी सिंह रेंज में आपस में भिड़े निशानेबाज

नई दिल्ली। यहां के तुगलकाबाद में स्थित कर्णी सिंह रेंज में दो निशानेबाज आपस में भिड़ गए। जब बाकी के निशानेबाज अभ्यास करने वाली जगह अभ्यास कर रहे थे, तब पास ही में यह दो निशानेबाज एक दूसरे से हाथापाई पर उतर आए। दिल्ली के निशानेबाज शिमोन शरिफ ने रविवार को 40 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह दोनों निशानेबाज एक दूसरे से लड़ाई करते हुए देखे जा सकते हैं, और वहां मौजूदा बाकी के लोग बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं। यह दोनों निशानेबाज कौन हैं…

Read More

आईएसएल-6 : घर में जीत के साथ शुरुआत चाहेगा बेंगलुरू

बेंगलुरू। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी आज अपने घरेलू मैदान श्रीकांतिरावा स्टेडियम में लीग के छठे सीजन का अपना पहला मैच नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलेगी। यह मैच बेंगलुरू के लिए खास होगा क्योंकि वह इस साल फिर से खिताब बचाकर इतिहास रचना चाहेगी और इसके लिए उसे हर हाल में जीत के साथ शुरुआत करनी होगी। बेंगलुरू की टीम ने बीते साल दो चरण के प्लेऑफ मुकाबले में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और फिर एफसी गोवा…

Read More

शराबी ने सीमेंट का घोल पी लिया, इलाज के दौरान मौत

धनबाद। झरिया थानांतर्गत एक व्यक्ति ने नशे की हालत में शराब का घोल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चार दिनों बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।जिले के झरिया थाना अंतर्गत बनियाहीर हनुमानगढ़ी सात नंबर के निवासी योगेंद्र नोनिया को शराब पीने की लत थी। शराब पीने के बाद वह अपना आपा खो बैठता था। परिजनों ने बताया कि विगत 16 अक्टूबर को उसने शराब के नशे में सीमेंट का घोल पी लिया था। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन…

Read More

ब्रेक्जिट को पारित करने का प्रयास जारी रखेगी ब्रिटेन सरकार

लंदन। ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि ब्रेक्जिट समझौते में गतिरोध के बावजूद वह इसे पारित करने संबंधी प्रयासों को जारी रखेगा। इससे पहले शनिवार को समझौते को विलंब से मंजूरी देने के संबंध में अनुरोध के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रेक्जिट की तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाने के लिए कहा था। बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने विश्वास जताया है कि सांसद अगले हफ्ते इस समझौते को समर्थन कर देंगे और ब्रेक्सिट निर्धारित समय सीमा तक पारित हो जाएगा।…

Read More

कांगो में बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत

किनशसा। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के म्बांजा-न्गुनगू शहर में एक बस हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया की रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक करीब 100 लोगों से भरी बस में आग लग गयी और वह एक पहाड़ी से नीचे गिर गयी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट में घायलों की वास्तविक संख्या की जानकारी नहीं दी गयी है। घायलों में 16 लोगों की पहचान कर…

Read More