झारखंड में विहिप कार्यकताओं को झूठे केस में फंसा रही है प्रशासन : केशव राजू

रांची । विश्व हिन्दू परिषद (विहिप ) के प्रांत संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा कि झारखंड में प्रशासन की ओर से हिन्दू समाज और विहिप कार्यकताओं को जानबूझकर झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। राजू शनिवार को प्रांत कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण निषेध कानून 2017 से पारित है। इसके बावजूद हिन्दू भाई-बहनों को धोखे से फंसाकर तथा बहला फुसलाकर धर्मांतरण का खेल बेरोकटोक जारी है। लव जिहाद, लैंड जिहाद, जनसंख्या जिहाद तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से झारखंड गोवंश…

Read More

लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

रांची। रांची के पंडरा पुलिस ने बाइक लूटकांड का खुलासा करते सूरज कुमार और मनी कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से लूट गया बाइक और एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने शनिवार को बताया कि 9 अगस्त को चंदन कुमार गुप्ता से पंडरा ओपी क्षेत्र के नोवा नगर के समीप उसकी बाइक और मोबाईल को चाकू का भय दिखाकर लूट लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी…

Read More

विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का फोकस संथाल पर

रांची। लोकसभा के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में भाजपा का फोकस संथालपरगना पर है। इसके मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव अभि‍यान की शुरुआत संथाल परगना से करने वाले हैं। अमित शाह 18 सितम्‍बर को संथाल  के जामताड़ा से पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को संबोधि‍त कर चुनावी बिगुल फूकेंगे। मौके पर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और पार्टी के अन्‍य बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और सह प्रभारी नन्‍दकिशोर यादव शुक्रवार को…

Read More

जामताड़ा में ऐतिहासिक होगी अमित शाह की जनसभा : भाजपा

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने दावा किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जामताड़ा में 18 सितम्बर को होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। इसमें पूरे संथाल परगना से एक लाख लोग जुटेंगे। अमित शाह जामताड़ा से मुख्यमंत्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे, जो संथालपरगना के सभी विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। प्रभाकर ने शनिवार को कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जामताड़ा में संथाल परगना के सभी जिलाध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर तैयारी…

Read More

16 से 30 सितंबर तक परीक्षा होगी, 30 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल : परीक्षा नियंत्रक

मेदिनीनगर । नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अच्छी सूचना है। यह पूरा प्रयास हो रहा है कि विद्यार्थियों के परीक्षाएं अपने निर्धारित अवधि में ही संपन्न हो जाएं। यह बातें परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय कुमार प्रसाद ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा की बहुत ही सीमित संसाधन और मैन पावर के अभाव के बावजूद परीक्षा विभाग द्वारा लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 से 30 सितंबर तक बीए व एमए की सभी संकायों की परीक्षा आयोजित की जाएंगी। 16 से हो रही परीक्षा को 9 से 12 प्रथम पाली व 2:00 बजे से 5:00 बजे तक दूसरी पाली में होगी। उन्होंने…

Read More

भाजपा में आने की एक ही शर्त्त- माँ भारती की सेवा : सुनील सिंह

राँची / हरमू : भाजपा में आने की एक ही शर्त्त है और वो है माँ भारती की सेवा। उक्त बात प्रदेश महामंत्री एवं चतरा के सांसद श्री सुनील सिंह ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस मिलन समारोह में पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ, पूर्व मंत्री देव कुमार धान, राजद के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार, रविन्द्र नाथ गंझू, अनामिका जूही, प्रियंका पाल आदि ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने वालों का हुजूम उमड़ा। सांसद सुनील सिंह…

Read More

झारखंड को सूखा घोषित करने को लेकर वामदलों ने किया राजभवन मार्च

रांची । वामदलों ने शनिवार को झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर राजभवन मार्च किया। भाकपा, माकपा, माले और मार्क्सवादी कॉर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले शहीद चौक से मार्च निकाला गया, जो राजभवन के समक्ष सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक ने की। मौके पर भाकपा के राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि राज्य में सुखाड़ की स्थिति है। कम बारिश होने के कारण 20 से 25 प्रतिशत भी धान की रोपनी नहीं हो सकी, लेकिन सरकार विकास के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रही है। नए मोटर कानून…

Read More

राष्ट्रीय लोक अदालत में दस वादों का निपटारा, 69.69 लाख की वसूली

दुमका । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। लोक अदालत में आपसी सुलह के आधार पर 210 वादों का निपटारा करते हुए 69,69,118 लाख रूपए की वसूली हुई। लोक अदालत नालसा और झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्राधिकार अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सुलह-समझौता के आधार पर वादों का निपटारा किया जाये, जिससे समय और पैसे की बचत होती हैं। डीजे वन तौफिकुल हसन ने कहा कि दोनों पक्ष आगे बढ़कर सुलह के लिए आयें।

Read More

कुछ खास लोगों के फायदे के लिए खदानों की लीज की अवधि बढाई गयी : कांग्रेस

रांची। कांग्रेस ने खदानों की लीज अवधि पूर्व प्रभाव से अगले 50 वर्ष तक बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने शनिवार को कहा कि सरकार ने इस फैसले से कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाया है और इससे देश को चार लाख करोड़ रुपए की हानि हुई है। उन्होंने कहा कि खदानों के आवंटन के लिए नीलामी की प्रक्रिया अपनायी जानी चाहिए। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी नोटिस जारी किये हैं, जिनका सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने मोदी…

Read More

झारखंड में तीन माह में होगा हिंदी भवन का शिलान्यास : मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड में तीन माह के अंदर हिंदी भवन का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश भर से झारखंड आने वाले साहित्यकारों, रचनाकारों और कवियों को बातचीत, आयोजन व अन्य गतिविधियों के लिए एक उचित परिसर देना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने राजभाषा विभाग को अगले वर्ष से हिंदी दिवस का आयोजन संध्या बेला में मोरहाबादी मैदान में करने को कहा,  जहां लोग कवि सम्मेलन का आनंद लें और युवा कवियों को सरकार एक मंच देने में सफल…

Read More