पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को हार्ट अटैक, ऋषिकेश एम्स रेफर

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण को हार्ट अटैक आने पर आज यहां तुरंत भूमानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। आचार्य बालकृष्ण को शुक्रवार दोपहर पतंजलि ऑफिस में काम के दौरान सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें भूमानंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से बालकृष्ण को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बालकृष्ण ने रामदेव के साथ मिलकर हरिद्वार में…

Read More

लोकतंत्र के हत्यारे दे रहे हैं, लोकतंत्र की हत्या की दुहाई : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पी चिदंबरम को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक मोड़ देकर रफा दफा करने का आरोप लगाया है। अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में शुक्रवार को आइओसी टाउनशिप में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। घोटाला और कांग्रेस पार्टी का चोली दामन का साथ है। 1974 में इमरजेंसी लगाई गई, 1980 में मीडिया पर सेंसर लगाया गया, इससे बड़ी  लोकतंत्र की हत्या और क्या हो सकती है। उन्होंने…

Read More

जेट एयरवेज के मुखिया गोयल के घर और दफ्तर पर ईडी का छापा

मुंबई और दिल्ली में एकसाथ छापामारी लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और ठगी का मामला  मुंबई। दिवालिया हो चुकी उड़ान सेवा प्रदाता कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक सदस्य नरेश गोयल के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से छापा मारा गया । ईडी ने फेमा एक्ट के तहत 18,000 करोड़ रुपये के फ्रॉड के मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम मुंबई और दिल्ली में एकसाथ छापा मार रही हैं। जेट एयरवेज ने नकदी संकट के कारण 17 अप्रैल से ही अपना परिचालन…

Read More

कांग्रेस- झामुमो ने मुख्यमंत्री के बार-बार चाईबासा आने को बताया चुनावी दौरा

चाईबासा। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्यमंत्री के बार-बार चाईबासा आने को चुनावी दौरा बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की चुनाव के समय लोकलुभावन घोषणाएं और योजनाएं चुनावी जुमला भर हैं। शुक्रवार को  चक्रधरपुर के विधायक शशिभूषण सामड ने चाईबासा में 24 अगस्त को सीएम रघुवर दास के दौरे को लेकर तंज कसा है। सामड ने कहा कि चक्रधरपुर में बाढ़ आकर लोगों को तबाह और बर्बाद कर दिया है लेकिन सीएम बाढ़ पीड़ितों के दुखती रग पर हाथ रखना छोड़ विकास मेला का ढकोसला दिखाने आ रहे…

Read More

दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, निलंबित

गोड्डा। जिले के महागामा अनुमंडल अंतर्गत बोआरीजोर थाना के प्रभारी घनश्याम गोस्वामी का घूस लेतेे हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने आरोपित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी सुबह खड़े होकर बड़े वाहनों से राशि की उगाही करते दिख रहे थे। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने इसको संज्ञान में लिया और महागामा एसडीपीओ को मामले की जांच करने को कहा था। जांचोपरांत प्रथमदृष्ट्या मामला सत्य पाये जाने पश्चात पुलिस अधीक्षक…

Read More

जबरन अधिकार छीनने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : दीपक बिरुवा

चाईबासा। क्षेत्रीय विकास प्राधिकार द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कुंदुबेड़ा गांव में मुंडा लुकना पूर्ति की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा उपस्थित हुए। बिरुवा ने कहा कि जबरन अधिकार छीनने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के पांचवें अनुसूची क्षेत्र में सरकार द्वारा विस्तार करना संविधान के प्रावधान का उल्लंघन है तथा अघोषित तौर पर प्लान 2040 का नगरपालिका विस्तार की घिनौनी हरकत की…

Read More

इरबा गांव में मिली वृंदावन हॉस्पिटल से गोद दी गई ढाई साल की बच्ची

रामगढ़।  जिले के वृंदावन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से बच्चों की खरीद-बिक्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह चाइल्ड वेलफेयर कमेेटी और रामगढ़ महिला थाना ने संयुक्त रूप से रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत इरबा में छापेमारी कर ढाई साल की बच्ची को बरामद किया। आरोप है कि यह बच्ची भी वृंदावन हॉस्पिटल से ही ईरबा निवासी गोल्डन अहमद उर्फ मोहम्मद असलम और उनकी पत्नी सईदा खातून उर्फ सईदा नसरीन को उपलब्ध कराया गयी थी। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी मिंजराही बिरूआ ने बताया…

Read More

थाने के मुंशी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची। रांची के बीआईटी मेसरा ओपी में पदस्थापित मुंशी दीपक कुमार ने शुक्रवार को अपने कमरे में  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर 3:00 बजे की है। दीपक खाना खाने के बहाने थाने से अपने कमरे में गया था। काफी देर तक नहीं निकला तो थाना के अन्य कर्मचारी ने कमरे के बाहर से आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे के पीछे खिड़की से झांकने पर देखा कि दीपक पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। सदर डीएसपी दीपक पांडेय ने बताया कि पूरे मामले…

Read More

पोषण के लिए बेहतर कार्य करने पर देवघर जिला को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

देवघर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पोषण पर बेहतर कार्य करने के लिए देवघर जिला को बेस्ट डिस्ट्र्रिक्ट पुरस्कार से सम्मानित किया है। शुक्रवार को दिल्ली स्थित अशोका होटल कन्वेशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं विकास मंत्रालय ने 2018-19 में पोषण पर बेहतर कार्य करने को लेकर देवघर जिला को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इस अवार्ड को ग्रहण करने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं डीएसडब्लूओ परमेश्वर मुंडा को आमंत्रित किया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को अवार्ड, मोमेंटो व…

Read More

ललिता देवी हत्याकांड में दो गिरफ्तार

गोड्डा। जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन कला गांव में चर्चित ललिता देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते ललिता देवी की हत्या की गयी थी। शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि अवैध संबंध के कारण ही परिजनों ने मिलकर मृतका ललिता देवी की हत्या कराई थी। घटना के संबंध में पुलिस ने मैसूर दिलीप मांझी एवं सीता राम मांझी को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें…

Read More