पुनीत इस्सर के पुत्र सिद्धांत इस्सर फिल्म ‘लास्ट डील’ से करेंगे डेब्यू

महाभारत में दुर्योधन बनकर ख्याति प्राप्त करने वाले फिट और फाइन अभिनेता-निर्देशक पुनीत इस्सर ने कई फिल्मों में अलग-अलग किस्म के रोल बखूबी निभाये हैं। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘गर्व’ का निर्देशन भी इन्होंने ही किया था। अब पुनीत इस्सर के पुत्र सिद्धांत इस्सर हिंदी फिल्म ‘लास्ट डील’ के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में इस फिल्म की ऑफिसियल घोषणा की गई। इस मौके पर सिद्धांत को आशीर्वाद देने उनके पिता सहित कई हस्तियां शरीक हुईं, जिनमें मशहूर…

Read More

हॉलीवुड अभिनेता पीटर फोंडा का निधन

हॉलीवुड फिल्म ‘इज़ी राइडर’ से दुनिया भर में मशहूर होने वाले अमेरिकी अभिनेता और निर्माता पीटर फोंडा का 79 साल की उम्र  में देहांत हो गया। लॉस एंजेलिस में अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सास ली। 1969 में आयी फिल्म ‘इज़ी राइडर’ से पीटर अंतर्राष्ट्रीय स्टार बन गये थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में पीटर फोंडा,डेनिस हूपर और जैक निकोलस मुख्य भूमिकाओं में थे। पीटर ने 20  साल की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। मीडिया से बात करते हुए उनके परिवार ने…

Read More

जीनत अमान के बेटे जहान खान बने संगीतकार

जहान खान बॉलीवुड में बतौर संगीतकार फिल्म ‘डून्नो वाय: लव इज़ लव’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। जहान गुजरे जमाने की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान के बेटे हैं। फिल्म ‘डून्नो वाय: लव इज लव’ को कपिल कौस्तुभ शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर कपिल शर्मा ने जहान खान को ‘तो क्या हुआ’ गाना के लिए ऑफर दिया था। फिल्म का निर्देशन केसी शर्मा के बेटे कपिल कौस्तुभ शर्मा ने किया है। केसी शर्मा के साथ जहान की मां जीनत अमान पहले फिल्मों में काम कर चुकी…

Read More

19 जून 2020 को रिलीज होगी फिल्म ‘मुंबई सागा’

फिल्म निर्माता ने शुक्रवार को फिल्म ‘मुंबई सागा’ का पोस्टर जारी किया। इसके साथ ही फिल्म रिलीज डेट की घोषणा भी कर की गई है।   फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म ‘मुंबई सागा’ 19 जून 2020 को रिलीज होगी। पोस्टर में बंदूक और राइफल की फैक्ट्री की चिमनियों से धुएं को निकलते हुए दिखाया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी और अमोल गुप्ते जैसे दिग्गज कलाकारों की फौज है। ‘मुंबई सागा’ गैंगस्टर ड्रामा…

Read More

‘इंशा अल्लाह’ में ऑफर के बाद आलिया का ये था रिएक्शन

आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ की शूटिंग करने जा रही है। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट पहली बार नजर आएंगी। आलिया ने कुछ समय पहले ही फिल्म ‘सड़क 2’ की शूटिंग ऊटी में पूरी की है। इसका निर्देशन महेश भट्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘सड़क 2’ 1991 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क की रीमेक है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद से आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर लिया है। आलिया ने हाईवे, राजी,…

Read More

बर्थडे स्पेशल : निगेटिव किरदारों ने शरत सक्सेना को दिलवाई पहचान

शरत सक्सेना बॉलीवुड में एक ऐसा नाम हैं जो पॉजिटिव और निगेटिव दोनों किरदारों के लिए जाने जाते हैं। शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्यप्रदेश के सतना जिले में हुआ था। शुjरुआती पढाई खत्म करने के बाद शरत ने जबलपुर से इंजिनयरिंग की पढाई पूरी की। लेकिन शरत को इंजीनियर नहीं,बल्कि अभिनेता बनना था। बचपन से ही उन्हें फिल्मों में अभिनय करने का शौक था। इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करने के बाद शरत मुंबई आ गये। इसके बाद शुरू हुआ फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष का दौर। गैरफिल्मी…

Read More

केन्या फिल्म महोत्सव में सम्मानित हुए अर्जुन रामपाल

भारतीय उच्चायुक्त राहुल छाबड़ा द्वारा भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नैरोबी में आयोजित एक भव्य समारोह में पहली बार केन्या फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार पाने वालों में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और  फिल्मकार राजू चड्ढा, राहुल मित्रा, उमेश शुक्ला, धर्मेंद्र मेहरा और अजय अरोड़ा शामिल थे। सूचना, संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री जो मुचेरु ने फिल्म निर्माताओं के साथ मैत्री कायम करने के लिए फिल्म्स एंड स्टेज प्लेज एक्ट की समीक्षा करने का वादा किया और कहा कि सरकार कर अवकाश को समाप्त करेगी…

Read More