झारखंड के सभी गरीब राशन कार्ड धारी परिवार अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से होंगे अच्छादित

रांची । झारखंड सरकार ने समस्त गरीब राशन कार्ड धारी परिवार को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत आच्छादित करने का फैसला किया है।साथ ही राज्य सरकार के कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में एक जनवरी 2019 के प्रभाव से महंगाई भत्ता की दरों में वृद्धि की गई।  राज्य मंत्रिपरिषद ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के संशोधित मार्ग निर्देश को स्वीकृति दे दी। अब तक इस योजना के तहत सामाजिक आर्थिक और जातीय जनगणना (एसईसीसी डाटा) के तहत चिन्हित गरीब परिवार तथा अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारी परिवार ही आच्छादित थे।   मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य योजना के तहत संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की…

Read More

सीआरपीएफ कैंप पर रांची का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरेगा

रांची ।झारखंड के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) रांची के  ग्रुप सेंट्रर के कैंप सेम्बो स्थित मुख्य द्वार पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को 73 मीटर ऊंचा तिरंगा फहरायेगा। ध्वजारोहण आईजी सीआरपीएफ संजय आंनद लाठकर करेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। लाठकर ने बताया कि यह रांची शहर का सबसे ऊंचाई पर लहराने वाला तिरंगा  होगा। इसके लिए सेम्बो स्थित सीआरपीएफ कैंप की सबसे ऊंची पहाड़ी पर झंडे का स्तम्भ निर्मित किया गया है। इसको तैयार करने में लगभग एक माह का समय लगा। यह…

Read More

झारखंड के चार पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक

रांची । स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के चार पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक, एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 19 पुलिसकर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा । केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।  धनबाद में पोस्टेड इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह को राष्ट्रपति का पुलिस उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जायेगा। जबकि इंस्पेक्टर रमाकांत प्रसाद, एसआइ ज्योति प्रकाश, हवलदार जफर इमाम खान और शहीद चौकीदार छोटेलाल पासवान को (मरणोपरांत) वीरता पदक दिया जायेगा।  वहीं पुलिस सराहनीय सेवा पदक के लिए लोहरदगा में पदस्थापित मुख्यालय…

Read More

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट

रांची । झारखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एडवाइजरी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों में अलर्ट जारी करने के बाद झारखंड पुलिस ने यह कदम उठाया है। 15 अगस्त के मद्देनजर आंतकी, नक्सली अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। ऐसे में नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर…

Read More

पूर्व सांसद मनोज भुइयां झाविमो में शामिल

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइयां बुधवार को अपने समर्थकों के साथ झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) में शामिल हो गये। झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलवायी। मरांडी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी मनोज भुइयां जैसे कद्दावर नेता का पार्टी के साथ जुड़ना, झाविमो के लिए बड़ी बात है। मनोज भुइयां के पार्टी में शामिल होने से सिर्फ पलामू और छतरपुर विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में पार्टी को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने सभी नए सदस्यों से पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धान्त को जन-जन…

Read More

मानव तस्करी और दुष्कर्म मामले में दो को 12 वर्ष की सजा 

जामताड़ा।अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम कमल किशोर श्रीवास्तव की अदालत ने  बुधवार को मानव तस्करी और दुष्कर्म मामले में दोष सिद्ध हो जाने पर विशु गोस्वामी उर्फ विशेष्वर गोस्वामी और धीरज गोस्वामी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनायी। साथ ही 20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। विशु जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पदनी गांव निवासी और धीरज दिल्ली का रहने वाला है। सजा सुनाने के बाद दोनों को मंडल कारा भेज दिया गया। बताया जाता है कि एक नाबालिग देवघर स्थित अनाथालय से भाग कर धनबाद चली गयी थी। बाद में वह नारायणपुर थाना क्षेत्र के पदनी गांव में आकर एक…

Read More

कन्याश्री’ योजना से 60 लाख बच्चियों को मदद मिली : ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि ‘कन्याश्री प्रकल्पा’ योजना से अभी तक 60 लाख लड़कियों को मदद मिली है। ‘कन्याश्री दिवस’ के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 2013 से इस योजना पर 7000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बनर्जी ने कहा कि ‘कन्याश्री’ छात्रवृत्ति से लड़कियों को स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अपने सपने पूरे करने में मदद मिली। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘आज ‘कन्याश्री दिवस’ है..बंगाल के लिए एक खास दिन। ‘कन्याश्री’ योजना 2013 में शुरु हुई…

Read More

रक्षाबंधन गुरुवार को, चढ़ा होगा स्वतंत्रता दिवस का रंग

जोधपुर । भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौंहार रक्षाबंधन पर इस बार स्वतंत्रता दिवस का रंग चढ़ा रहेगा. रक्षाबंधन गुरुवार को है और स्वतंत्रता दिवस भी. इस बार 19 साल बाद रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाए जाएंगे. सावन के महीने में बहुत कई सालों के बाद 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का संयोग बना है. इस दिन सुबह से ही सिद्धि योग बन रहा है, जिसके चलते पर्व की महत्ता और बढ़ गई है. सिद्धि योग सुबह 6…

Read More

कश्मीर पर उठाया केंद्र का कदम आतंकवादियों को करारा जवाब : गडकरी

नागपुर । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जे हटाए जाने के केंद्र के फैसले के मद्देनजर इस साल स्वतंत्रता दिवस ‘‘और अधिक उत्साह’’ के साथ मनाया जाएगा। गडकरी ने कहा कि इस फैसले से भारत सरकार ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और ‘‘पाकिस्तान की घुसपैठ की गतिविधियों’’ को करारा जवाब दिया है। वह यहां ‘वंदे मातरम्’ गीत के सामूहिक गान के मौके पर छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 हटाकर हमने कश्मीर में पाकिस्तान की…

Read More

ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

कटिहार । कटिहार रेल थाना के सेमापुर और कटिहार के बीच रेल पुल पर बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक नाबालिग सहित तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तीनों युवक सुबह रेलपुल पर मोबाइल से टिकटॉक वीडियो बना रहे थे. इस क्रम में वे लोग ट्रेन की चपेट में आ गये. रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है. रेल पुलिस के अनुसार मृतकों में सिमरिया कोढ़ा निवासी 23 वर्षीय शर्माजुल पुत्र आबू तालीफ़, घुसकी कोढ़ा के 15…

Read More