उपराष्ट्रपति कल करेंगे कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ

जिलों में बीस सूत्री प्रभारी मंत्री किसानों के खातों में भेजेंगे राशि रांची। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शनिवार को रांची के हरमू मैदान से झारखंड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत राज्य के 35 लाख किसानों को सरकार किस्तों में तीन हजार करोड़ रुपये देगी। उपराष्ट्रपति के रांची आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर हरमू मैदान में कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। योजना के पहले चरण में 10 अगस्त को…

Read More

वृक्ष ही सृष्टि का सार और जीवन का आधार : संजीव महतो

गोड्डा। अखिल भारतीय आदिबासि कुड़मि महासभा (ऐकता ट्रष्ट) के मार्ग दर्शन में चिलौना रंगमटिया के ग्रामीणों ने गांव के जाहिर थान (प्रमाण थान) में बृक्षारोपन किया। बृक्षारोपन के मौके पर उपस्थित ऐकता के संस्थापक सदस्य संजीव कुमार महतो ने कहा कि वृक्ष ही सृष्टि का सार है और मानव जीवन का आधार भी। आज का दिन पूरा विश्व में “आदिवासी मुलवासी दिवस” के रूप में जाना जाता है। रजनीकांत महतो ने कहा कि आज का दिन को वृक्षारोपण कर और भी अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी आयोजक को धन्यवाद। अविनाश…

Read More

झारखंडः डॉ. अजय ने दिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को राहुल गांधी को पत्र लिखा है। कुमार ने पत्र में लिखा है कि उन्होंने पार्टी के हित में ईमानदारी पूर्वक काम किया है लेकिन कुछ लोगों के निजी स्वार्थ के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पार्टी में अंतर्कलह चरम पर है। इस स्थिति में वह पार्टी को आगे अपनी सेवा नहीं दे सकते हैं इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पत्र में उन्होंने सुबोधकांत…

Read More

अयोध्या मामला: मुस्लिम पक्ष की तीन दिन सुनवाई करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से खारिज

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर हफ्ते में पांचों दिन सुनवाई होगी। हफ्ते में तीन दिन सुनवाई करने के मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। धवन ने सुबह कहा था कि लगातार सुनवाई से उन्हें तैयारी के लिए पूरा समय नहीं मिल पाएगा। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि जब आपके जिरह की बारी आएगी, तब हम बीच में तैयारी के लिए ब्रेक दे देंगे। आज दिन भर रामलला के वकील के परासरन ने अपनी दलीलें रखीं। परासरन ने कहा कि…

Read More

भीमा मंडावी हत्या: एनआईए जांच को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या की  जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को हाईकोर्ट में चुनौती देने का मामला सामने आया है। इस हमले में भाजपा विधायक के साथ मारे गए आरक्षक के भाई झुमर क्वामी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। दायर याचिका में कहा गया है कि विधायक मंडावी हत्याकांड की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस पहले से कर रही थी। जांच लगभग पूरी हो गई है। ऐसी स्थिति में एनआईए द्वारा जांच करना संविधान के खिलाफ है। याचिकाकर्ता की…

Read More

मकान में निवेश करने वालों को मिलेगा कर्जदाता का दर्जा

सुप्रीम कोर्ट ने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कानून में सरकार के बदलाव को सही माना नई दिल्ली। मकान में निवेश करने वालों को भी कर्जदाता का दर्जा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कानून में सरकार के बदलाव को सही माना है। अब तक एनसीएलटी में बैंक कर्ज की वसूली के लिए किसी बिल्डर कंपनी की दिवालिया प्रक्रिया शुरू करा सकते थे। इससे मिले पैसों पर उनका हक होता था। अब फ्लैट खरीददारों को भी उनका हक मिलेगा। इन बदलावों के बाद जिन घर खरीददारों के फ्लैट अटके हुए प्रोजेक्ट्स…

Read More

उपायुक्त से मिला जदयू का प्रतिनिधिमंडल

धनबाद। जनता दल (यू) का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त अमित कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भ्रष्टाचारियों, दुष्कर्मियों, मॉब लिंचिंग को झारखंड से हटाने, बिहार की तर्ज पर झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, पार्वती देवी, गुलाब महतो, महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अरविंद राय और मुन्ना सिंह शामिल थे।

Read More

रामगढ़ नगर परिषद् का सबसे बड़ा बिचौलिया गिरफ्तार

रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद् का सबसे बड़ा बिचौलिया दिनेश कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ डीसी संदीप सिंह के निर्देश पर हेसला निवासी दिनेश के घर पर एसडीओ अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार और पुलिस बल ने छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान अवैध वसूली से संबंधित कई दस्तावेज बरामद किए गए। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी संदीप सिंह ने बताया कि 15 दिनों पहले नगर परिषद में धांधली की शिकायतें मिली थी। इस शिकायत को लेकर उन्होंने 1 सप्ताह पूर्व नगर परिषद बोर्ड…

Read More

युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, रिम्स रेफर

मेदिनीनगर। जिले केआढ़त रोड स्थित बसंत बहार होटल के निकट मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े भट्ठी मोहल्ला निवासी छोटू पासवान (30) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छोटू को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया कि शुक्रवार को 12 बजे छोटू पासवान अपने घर से बाजार की ओर आया था, तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल भिजवाया। घटना को अंजाम देने…

Read More

देवघर में रिश्वत लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

देवघर। देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के बघमारी किताखरबा पंचायत के रोजगार सेवक को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार हीराकनाली गांव निवासी बबलू यादव ने अपनी जमीन पर मनरेगा के तहत तालाब खुदवाया था। तालाब की स्वीकृति और मजदूरों को भुगतान करने के नाम पर बघमारी किताखरबा पंचायत के रोजगार सेवक मुकेश यादव ने बीस हजार रुपये की मांग की थी। बबलू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की थी। इसके बाद एसीबी ने शुक्रवार को रोजगार…

Read More