राष्ट्रीय युवा शक्ति ने किया तिरंगा सम्मान समारोह का आयोजन

रांची। राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में गौरी दत्त मंडेलिया विद्यालय एवं के•बी• गर्ल उच्च विद्यालय में तिरंगा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हजारों छोटे बच्चों सहित स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ राष्ट्रीय गान गाया गया एवं स्कूल के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने संकल्प लिया वह भी अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएंगे। मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं इसलिए…

Read More

लेडी टारजन पद्मश्री जमुना टुडू के संघर्षपूर्ण जीवन पर बनेगी फिल्म

मुंबई के फिल्म निर्माता-निर्देशक चिलुकुरी प्रसाद और कथा लेखक धर्मेंद्र बघेल ने की मुलाकातजमुना टुडू ने अनुमति पत्र पर किया हस्ताक्षर, इसी साल के अंत में शुरू होगी शूटिंग रांची। वन एवं पर्यावरण के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने और पेड़-पौधों को अपनी संतान मानने वाली लेडी टारजन के नाम से मशहूर पद्मश्री जमुना टुडू के संघर्षपूर्ण जीवन पर फिल्म (बायोपिक) बनेगी। इसे मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी ए विलेज टॉकिज प्रोडक्शन बनाएगी। जमुना के जीवन पर फिल्म बनाने के उद्देश्य से मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक…

Read More

सील हुई चिटफंड कंपनी, मुख्यमंत्री जनसंवाद में हुई थी शिकायत

रामगढ़। जिला प्रशासन ने गुरुवार को चिटफंड कंपनी वेलफेयर बिल्डिंग एंड स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालयों को सील कर दिया। इस चिटफंड कंपनी का दफ्तर शहर के बिजुलिया तालाब रोड और दूसरा दफ्तर गोला प्रखंड स्थित डीवीसी चौक के पास है। एसडीओ अनंत कुमार के आदेश पर गुरूवार को थाना प्रभारी विपिन कुमार और सीओ भोला शंकर महतो की मौजूदगी में चिटफंड कंपनी को सील किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि इस कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने 460 सुपुर्द किया था। कंपनी की विभिन्न जिलों में खुली…

Read More

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया: विजया रहाटकर

मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजी जाएंगी 5 लाख राखियां रामगढ़। देश में तीन तलाक एक अभिशाप था और इस अभिशाप को मिटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड में रघुवर दास ने न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा बल्कि उनका मान भी बढ़ाया है।यह बातें गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कही। रहाटकर रामगढ़ में महिला मोर्चा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में विजया रहाटकर ने कहा कि सरकार ने तीन…

Read More

पत्र सूचना कार्यालय रांची के संयुक्त निदेशक डोले सेवानिवृत्त हुए

रांची: सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग पत्र सूचना कार्यालय, रांची के संयुक्त निदेशक मोनेश्वर डोले सरकार में 33 साल तक अपनी सेवा देने के उपरांत 31 जुलाई को सेवानिवृत हो गए। रांची मीडिया जगत में श्री डोले अपने मधुर एवं सरल स्वभाव के लिए जाने जाते रहे हैं। मूलतः गुवाहाटी असम के रहने वाले श्री डोले बहुत मिलनसार थे और सभी से चेहरे पर मुस्कान लिए हुए ही मिलते थे। लगभग ढाई (2.5) साल का समय उन्होने पी आई बी रांची में बिताया जिस दौरान भाषा की अडचन…

Read More

उत्तर कोरिया ने किम की निगरानी में एक नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया

सियोल। उत्तर कोरिया ने नेता किम जोंग-उन की निगरानी में नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया गया है जो एक साथ कई रॉकेट प्रक्षेपित कर सकता है। उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति ‘केसीएनए’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि किम की निगरानी में 31 जुलाई को एक ऐसी निर्देशित रॉकेट प्रणाली का परीक्षण किया गया, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं। दक्षिण कोरियाई सेना ने बुधवार को बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर वॉनसान से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। ‘केसीएनए’ ने कहा कि किम…

Read More

रोनाल्ड रीगन ने निक्सन के साथ बातचीत में अफ्रीकी देशों के बारे में की थी नस्ली टिप्पणी

वाशिंगटन। कैलिफॉर्निया के पूर्व गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से बातचीत के दौरान अफ्रीकी लोगों के बारे में नस्ली टिप्पणी की थी और उन्हें ‘बंदर’ कहा था। यह जानकारी फोन कॉल की टेप की गई बातचीत में सामने आई है। टिम नेफ्टली ने अक्टूबर 1971 के फोन कॉल का टेप तलाश किया है। नेफ्टली निक्सन राष्ट्रपति पुस्तकालय के पूर्व निदेशक हैं। उनकी यह खोज बुधवार को ऑनलाइन ‘द अटलांटिक’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है। संयुक्त राष्ट्र में पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना को मान्यता देने के लिए हुए…

Read More

भारत समेत 48 देशों के नागरिकों को श्रीलंका पहुंचने पर मिलेगा मुफ्त वीजा

कोलंबो। श्रीलंका ने बुधवार को भारत सहित 48 देशों से आने वाले सैलानियों को पहुंचने पर मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका ने देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है। ईस्टर के दिन हुये आतंकवादी हमलों के बाद सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। पर्यटन मंत्री जॉन अमारतुंगा ने कहा कि 48 देशों से आने वाले सैलानियों के लिये वीजा शुल्क खत्म कर दिया गया है। यह योजना बृहस्पतिवार से शुरू होगी। भारत से आने वाले सैलानियों को इसका…

Read More

पाकिस्तान की जाधव को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने की पेशकश

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने जेल में बंद भारत के पूर्व नौसैनिक अधिकारी कुलभूषण जाधव को भारतीय राजनयिकों से दो अगस्त को मिलने देने की पेशकश की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि उनका देश इस संबंध में भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है। पाकिस्तान ने यह कदम जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया कराने के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश के लगभग 15 दिन बाद उठाया है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को जाधव के मामले में वियना संधि का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया था और…

Read More

रोटी, नान सस्ती करने पाकिस्तान ने बढ़ाए गैस दाम किए वापस

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रोटी और नान की कीमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार ने सड़क किनारे वाले तंदूरों के लिए गैस दरों में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया है। नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार के गैस दरों को बढ़ाने के फैसले का चौतरफा विरोध हुआ था। पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार की कम आपूर्ति और गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसी महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को तीन वर्ष में छह अरब डॉलर का ऋण मुहैया कराने पर सहमति जतायी…

Read More