कुख्यात सुजीत सिन्हा और उसके सहयोगी को आजीवन कारावास

रांची। पलामू जिले के कुख्यात अपराधी सरगना सुजीत सिन्हा और उसके सहयोगी उत्तम कुमार सिंह को हत्या के एक मामले में न्यायालय  ने गुरुवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। न्यायाधीश पंकज कुमार की अदालत ने दोनों को एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। इस कांड में एक आरोपी फरार घोषित है। सुजीत पांकी रोड के चरकी भट्ठा का रहने वाला है, जबकि उत्तम हरिहरगंज थाना अंतर्गत सरसोत का निवासी है। उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपितों ने अन्य साथियों…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर 13 को आयेंगे रांची

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के क्रम में 13 जुलाई को रांची पहुंच रहे हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने गुरुवार को यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि नड्डा विमान से शनिवार सुबह 10.30 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची पहुंचेंंगे। एयरपोर्ट पर नड्डा का पारंपरिक तरीके से कार्यकर्ता भव्य स्वागत किया जायेगा। बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नड्डा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहांं वह प्रदेश कोर कमेेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला सदस्यता प्रभारी एवं सह सदस्यता प्रभारी के साथ बैठक…

Read More

जनसंख्या रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत : डॉ. विजय शंकर

रांची। स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख डॉ. विजय शंकर दास ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट के खतरों से परिचित होने के बावजूद दिनोंदिन जनसंख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में शिक्षा के जरिये जागरूकता आयी है, लेकिन हमें इस दिशा में और काम करने की आवश्यकता है।  दास गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित परिवार को देख, अशिक्षित परिवार भी अपने बच्चे को शिक्षित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

बोकारो समेत लोन के नाम पर देशभर में लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बोकारो। पुलिस ने बोकारो के अशोक कुमार और विवेक सनन नामक दो कारोबारियों से हुई ठगी का खुलासा किया है। ठगी करने वाला गिरोह गुजरात का बताया जा रहा है, जिसके सदस्य महेश प्रसाद उर्फ मसीही प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य बैंक डिफॉल्टर कारोबारियों को करोड़ों का लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त से देश के विभिन्न शहरों से लोगों से लगभग 93 लाख रुपये की ठगी का खुलासा प्रारंभिक जांच में हुआ है। चास, बोकारो के दोनों कारोबारी अशोक कुमार एवं विक्रम सनन ने चास…

Read More

दहेज लोभियों ने विवाहिता को किया आग के हवाले, मौत

दुमका। जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के घघरी गांव में दहेज के लिए विवाहिता को केरोसिन तेल डालकर आग लगा दिया गया, जहां इलाज के दौरान गुरूवार को उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके मायके वालों को सौंप दिया। जबकि आग लगाने के आरोपित पति और उसकी सास फरार हैं। मौत से पूर्व पीड़िता निकिता ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया था कि पति मिथलेश मंडल और सास शीला देवी दहेज के रूप में 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने की वजह से ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित करते थे। 29 मई को उसके पति मिथलेश…

Read More

ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत, कई पशु भी मरे

दुमका । जिले के जामा थाना क्षेत्र मोहुलबना मैदान में ठनका की चपेट में आने से पक्कू मुर्मू ( 55) की मौत हो गयी। घटना गुरूवार की है।बताया जाता है कि महिला शाम को अपने खेत गई थी। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी।इधर, काठीकुंड प्रखंड के शहरजोरी हटिया के पास वज्रपात की चपेट में आने से तीन बैल और पांच बकरियों की मौत हो गई। सभी बैल और बकरियां शहरजोरी गांव के पास्टर मुर्मू का बताया जा रहा है। 

Read More

करण जौहर हुए इमोशनल, मेलबर्न में होगी ‘कुछ कुछ होता है’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

नई दिल्ली: 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी लोगों के लिए कई मायनों में खास है. फिल्म के गाने दो दशक बाद भी काफी पसंद किए जाते हैं. फिल्मकार करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था और पिछले साल इस फिल्म को रिलीज हुए बीस साल हो गए और अब मेलबर्न के 10वें भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए यह फिल्म पूरी तरह से तैयार है. करण जौहर इसकी स्क्रीनिंग के लिए…

Read More

सलमान खान ने होस्ट की EX-गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी, पुराने दोस्त आए नजर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी और दोस्तों के कितना प्यार करते हैं, इसे बताने की जरूरत नहीं है. सलमान खान खुद से जुड़े हर शख्स का पूरा ध्यान रखते हैं फिर चाहे वो एक्स गर्लफ्रेंड ही क्यों न हों. बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स रह चुकीं संगीता बिजलानी 9 जुलाई को 54 साल की हो गईं. संगीता के बर्थडे को खास बनाने के लिए सलमान खान ने उनके लिए एक पार्टी होस्ट की जिसमें कई पुराने दोस्त भी नजर आए. संगीता और सलमान इंडस्ट्री के अच्छे…

Read More

रिलीज हुआ ‘सांड की आंख’ का टीजर, बॉक्स ऑफिस पर दिल जीतेंगी ‘शूटर दादियां’

नई दिल्ली: बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है और इसी कड़ी में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ रिलीज होने जा रही है. फिल्म के पोस्टर और कास्ट पहले से ही खबरों में छाए हुए हैं. अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘सांड की आंख’ में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के अलावा ‘मुक्काबाज’ फेम विनीत सिंह भी नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म में…

Read More

सीके खन्ना ने विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना की

बर्मिघम, । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के  कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। खन्ना ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला एक मुश्किल मुकाबला था और मुझे लगता है कि हमारे खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की। कोई भी मैच हारना नहीं चाहता है। सभी खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन हमारा दिन नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया।…

Read More