फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रांची। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना हरमू से राजभवन तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण को लेकर शनिवार को अधिकारियों ने रांची के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पिस्का मोड़ के न्यू मार्केट चौक और हरमू बायपास क्षेत्र में जाम से निजात दिलाने के लिए निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समुचित यातायात संधारण एवं वैकल्पिक मार्ग परिचालन के लिए कार्य योजना के संदर्भ में हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल, चापू टोली, कटहल मोड़, बजरा, पिस्का मोड़, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव…

Read More

एचईसी के मुद्दों को लेकर उद्योग मंत्री से मिले सांसद सेठ

रांची। राजधानी रांची के एचईसी के विभिन्न मुद्दों को लेकर रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात की। सांसद सेठ के साथ कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, पलामू के सांसद बीडी राम भी मौजूद थे। यह जानकारी सांसद के प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी। पोद्दार के अनुसार सांसद सेठ ने केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री मेघवाल को एचईसी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए केंद्र सरकार से सहयोग करने का आग्रह किया। सेठ ने मंत्री को बताया कि एचईसी कर्मियों का वेतन पुनरीक्षण बकाया है। कई कर्मचारियों को 1997 का एरियर भी नहीं मिला है। एचईसी के परमाणु ऊर्जा विभाग…

Read More

सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना जिला प्रशासन का लक्ष्य : अपर समाहर्ता

रामगढ़ । सरकार के विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की है। लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।  यह बात शनिवार को मासिक पत्रकार सम्मेलन में सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता जुगनू मिंज ने कही। उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 65013 का लक्ष्य मिला था। 86787 लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है। जिले में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन का वितरण सुचारू रूप से चल…

Read More

झारखंड के 35 ब्लॉक में सितंबर से शुरू होगी बाइक एंबुलेंस सेवा

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य के दुर्गम ब्लॉक में बाइक एंबुलेंस शुरू की जायेगी। इसके लिए 35 ऐसे ब्लॉक चिह्नित किये गये हैं, जहां पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बड़े वाहन से मरीज लाना संभव नहीं है। हर ब्लॉक मे पांच-पांच बाइक एंबुलेंस रहेगी। इसके लिए सीएसआर से फंड की व्यवस्था की जायेगी। दास शनिवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 36.65 लाख लाभुकों को गोल्डन कार्ड मिला है। पूरे देश में झारखण्ड तीसरे स्थान पर…

Read More

25 लाख की अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

खूंटी l अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को खूंटी-तमाड़ पथ पर एसएसबी हूंठ कैप के पास चलायी गयी एंटी क्राइम चैकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस और एसएसबी की टीम ने लगभग दस किलो तैयार अफीम और 90 किलो डोडा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम और डोडे की बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बतायी जाती है। तस्करों के पास से एक भरठुवा बंदूक, बंदूक की एक नली व एक पल्सर बाइक भी बरामद…

Read More

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

खूंटी, । झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना के हस्सा बगीचा टोली निवासी दुर्गा मुंडा (21 वर्ष) ने शनिवार को हिरण पार्क के पास कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने के बाद दुर्गा मुंडा ने घरवालों को सूचना भी दी। लेकिन जबतक घर वाले पहुंचते, तबतक उसकी मौत चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि दुर्गा मुंडा ने दो शादियां की थी, जिस कारण आए दिन उसके घर में झगड़ा होता…

Read More

रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 118 पुलिसकर्मी तैनात

रांची।  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की सुरक्षा व्यवस्था शनिवार से जिला पुलिस ने संभाल ली है। एसएसपी अनीश गुप्ता के आदेश पर पूरे रिम्स परिसर में 118 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, जिसमें 100 कांस्टेबल और 18 पुलिसकर्मी शामिल हैंं। एसआई और एएसआई को भी सुरक्षा में लगाया गया। शनिवार को अस्पताल परिसर की व्यवस्था बदली-बदली नजर आयी। रिम्स के निजी सुरक्षाकर्मी सहित यातायात पुलिस और जिला प्रशासन के जवान भी जगह-जगह तैनात नजर आए। सुरक्षा को लेकर रिम्स परिसर में कई जगह पर बैरिकेडिंग की गई है। इस व्यवस्था के…

Read More

विश्व कप : पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से

लीड्स। आईसीसी विश्व कप-2019 में आज हेडिंग्ले मैदान पर पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत चाहिए। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी। उस जीत से पाकिस्तान को आत्मविश्वास मिला होगा वह उसके लिए काफी होगा। एक बार कि विश्व विजेता ने गेंद और बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया था वो बेहतरीन था बस फील्डिंग को लेकर उसकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। वहीं, अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में…

Read More

छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांची। नगर के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहरा कोचा के एक लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र ने कमरेे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस नेे युवक की शिनाख्त रामगढ़ निवासी विशाल कुमार (19) के रूप में की है। बताया गया कि विशाल स्थानीय पॉल कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार सुबह वह कमरे में अकेला था और उसने रूम का दरवाजा अंदर से बंदकर पंखेे से रस्सी लटकाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को…

Read More

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया पहनेगी नए कलर की जर्सी

लंदन। आईसीसी विश्वकप में अपने शानदार प्रदर्शन से वाहवाही लूट रही टीम इंडिया फिलहाल अपनी जर्सी को लेकर सुर्खियों में बनी हुयी है, और उसके मेज़बान इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपने ‘ब्लू’ रंग को छोड़कर केसरिया रंग में रंगने की खबर ने विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि आईसीसी टीम इंडिया कुछ मैचों में नीले रंग के बजाय नीले-ऑरेंज रंग की जर्सी पहनकर उतरेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला 30 जून को मेजबान इंग्लैंड से है। इस मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इसी जर्सी में नजर…

Read More