रांची को अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम के लिए चुनना ऐतिहासिक क्षण : संजय सेठ

रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रांची की समस्त जनता को बधाई देते हुए कहा कि रांची को अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम के लिए चुनना ऐतिहासिक क्षण है। रांची की जनता ने प्रधानमंत्री के साथ योग किया, ये रांची की जनता के लिए गौरवमय क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अभियान चलाया, योग करे निरोग रहे मंत्र, उसे पूरी दुनिया ने अपनाया। आज रांची में हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया। हमें सिर्फ आज ही नहीं प्रतिदिन योग को अपनाना होगा।…

Read More

सडक हादसे में युवक की मौत

धनबाद। जिलेे के टुन्डी थाना अंतर्गत टुंडी – गिरिडीह मार्ग पर शुक्रवार की सुबह  सड़क दुर्घटना में  बाइक सवार रामचंद्र मुर्मू (27 ) की  मौत हो गई । युवक अपनी बाइक से  टुंडी गिरिडीह मुख्य पथ से अपने घर की ओर जा रहा था। वहीं भोजुडीह जंगल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत गई । घटना की जानकारी मिलने पर टुंडी थाना प्रभारी पहुंचकर युवक के शव को  पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया । युवक…

Read More

अवैध डिपो से 50 टन कोयला जब्त

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ जंगल में अवैध रूप से चल रहे कोयला डिपो से 50 टन कोयला जब्त किया है। एसपी को सूचना मिली थी कि सीसीएल इलाके से चोरी किये गए कोयला को खेताडाबर में डंप किया जाता है और बाद में भारी मालवाहक पर लादकर दूसरे स्थान भेजा जाता है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने शुक्रवार को बताया कि पीरटांड़ जंगल में अवैध कोयला डिपो के संचालन की सूचना पर छापेमारी की गयी। खेताडाबर में की गयी इस कार्रवाई में…

Read More

शरीर एवं मन को जोड़ता है योग: डीसी

कोयलांचल में हजारों लोगों ने एक साथ किए योग के विभिन्न आसनधनबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को आईआईटी आईएसएम के लोअर ग्राउंड में धनबाद डीसी ए. दोड्डे, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल, डीडीसी समेत हजारों लोगों ने एक साथ योग के विभिन्न आसन किए और लोगों को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। इस अवसर पर डीसी दोड्डे ने कहा कि लोगों को नियमित रूप से योगासन करना चाहिए। योग शरीर एवं मन को जोड़ता है।  इससे तनाव कम होता और एवं तन तथा मन हमेशा स्वस्थ रहते…

Read More

डिप्टी मेयर हत्याकांड मामले में विधायक संजीव सिंह अदालत में हुए पेश

धनबाद। कोयलांचल के बहुचर्चित डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को विधायक संजीव सिंह की अदालत में पेशी हुई और बीएसएनएल के नोडल ऑफिसर के बयान को कलमबंद किया गया। सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 जुलाई तय की गयी।रांची हाईकोर्ट के सीनियर वकील बीएन त्रिपाठी ने बचाव पक्ष की ओर से बहस की। गाैरतलब है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित निष्पादन करने केे आदेश दिए हैं। इसकेे बाद भी हत्याकांड के दो वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी अबतक गवाही तक…

Read More

योगा दिवस मनाया बालीवुड सितारों ने

मुंबई। पांचवे योगा दिवस के मौके पर शुक्रवार को बालीवुड सितारों ने भी इस दिन को अपने अपने अंदाज में मनाया। सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने योगा डे के मौके पर मुंबई के गेट वे आफ इंडिया पर एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक योगा किया। बालीवुड में फिटनेस को लेकर शिल्पा शेट्टी सबसे ज्यादा चर्चित रहती हैं। फिटनेस को लेकर हमेशा एलर्ट रहने वाले अक्षय कुमार ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी मां अरुणा भाटिया की योगा करते हुए फोटो शेयर की। अक्षय…

Read More

रांची प्रेस क्लब में पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

राँची :रांची प्रेस क्लब के तत्वाधान में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जी के नेतृत्व में गोल्डन जिम एवं माटी फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से प्रेस क्लब के मेंबर्स व उनके परिवार जनों ने पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग फॉर हार्ट केयर इस वर्ष के थीम पर आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के मुताबिक गोल्डन जिम कि श्रीमती रविंद्र कौर एवं पतंजलि के भारतेंदु राय जी ( रिटायर्ड अवकाश प्राप्त महाप्रबंधक सीसीएल ) के मार्गदर्शन में सभी लोगों ने योगाभ्यास सुबह 7:00 से 7:55 मिनट तक किया. प्रेस क्लब के अध्यक्ष…

Read More

बिग बास मराठी का प्रतियोगी घर से गिरफ्तार

मुंबई। बिग बास के विवादित गेम में इससे पहले भी कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब किसी प्रतियोगी पर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को दखल देते हुए बिग बास के घर में जाना पाड़ा। इस बार ऐसा ही कुछ मराठी बिग बास में हुआ। इस वक्त चल रहे बिग बास मराठी के घर में जाकर मुंबई पुलिस ने एक घरवाले को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस शो में हिस्सा ले रहे अभिजीत बिचकुले को पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में बिग बास के…

Read More

मेंटल है क्या का संकट बढ़ा

मुंबई। बालीवुड के गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि क्या कंगना की नई रिलीज होने जा रही फिल्म मेंटल है क्या का टाइटल बदला जाएगा। मुंबई के मनोचिकित्सकों के एक संगठन की ओर से इस फिल्म के टाइटल और कटेंट पर आपत्ति व्यक्त की गई है और इसे मनोरोगों से त्रस्त ऐसे लोगों का अपमान बताया है, जिनका ट्रीटमैंट हो रहा है। संगठन ने सेंसर बोर्ड को चिट्ठी लिखी थी कि फिल्म को सार्टिफिकेट देते हुए बोर्ड उनकी आपत्तियों का ख्याल रखे। चर्चा है कि सेंसर…

Read More

लायन किंग से जुड़े बालीवुड सितारे

मुंबई। हाल ही में खबर आई थी कि अगले महीने रिलीज होने जा रही हालीवुड की फिल्म लायन किंग के हिंदी वर्शन की डबिंग के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन की आवाजें होंगी। शाहरुख खान इस फिल्म में लायन मुसाफा को आवाज देंगे, तो मुसाफा के बेटे सिंबा की आवाज शाहरुख खान के बेटे आर्यन की होगी। अब इस फिल्म के कुछ और किरदारों के किरदारों की डबिंग के लिए बालीवुड के कलाकारों के नाम सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में स्कार की आवाज…

Read More