आजसू 22 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में करेगी संकल्प सभा

रांची। आल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) ने 22 जून को राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में एक संकल्प सभा आयोजित करने का निर्णय किया है।  सोमवार को यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता देवशरण भगत ने बताया कि 22 जून, 1986 को छात्र नौजवानों ने अलग झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष की गति को और तेज करने का संकल्प लिया था। उस संघर्ष की देन है अलग राज्य झारखंड राज्य का निर्माण होना। उन्होंने कहा कि छात्र नौजवानों के अथक संघर्ष से अलग राज्य तो मिल गया, लेकिन उनके अलग राज्य के उद्देश्य अभी भी अधूरे हैं। उन उद्देश्यों को…

Read More

चारा घोटाला मामले में सप्लायर ने दी गवाही

रांची। चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में सोमवार को सप्लायर बीपी सिन्हा ने सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही दर्ज करायी। इस दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सवाल किया गया कि आपके द्वारा चालान में जिस ट्रक का नंबर अंकित किया गया है वह जिप और स्कूटर का है। इस पर गवाह ने कहा कि यह आरोप डीटीओ ऑफिस द्वारा लगाया गया है। वाहन स्वामी की गवाही नहीं हुई है। वाहन स्वामी की गवाही भी होनी चाहिए। मंगलवार को भी बीपी सिन्हा की गवाही होगी। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व…

Read More

नक्सलवाद से कड़ाई से निपटा जाएगाः रघुवर दास

 रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में सोमवार को नक्सलवाद पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री दास ने कहा कि राज्य से नक्सलवाद समाप्त करने में की दिशा में पिछले साढ़े चार साल में उल्लेखनीय काम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग, राज्य सरकार के दृढ़ निश्चय, पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य के कारण यह झारखंड की बड़ी उपलब्धि रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार करते हुए इसे…

Read More

योग दिवस पर पीएम का रांची आना, झारखंड के लिए गौरव की बात

रांची । झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रांची आना, राज्य के लिए गौरव की बात है।  सिंह सोमवार को अनगड़ा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। योग दिवस की तैयारी एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की उपस्थिति से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे प्रदेश की जनता में उत्साह का संचार होगा।  उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला, मंडल एवं पंचायत स्तर तक आयोजित होगा। पार्टी…

Read More

धौनी का नहीं है कोई विकल्‍प : ग्‍लैन मैकग्रा

रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और एमआरएफ पेस फाउंडेशन की तरफ से राजधानी रांची में दो दिवसीय पेस बॉलिंग क्लीनिक का आयोजन किया गया. जिसमें पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा और एमआरएफ के कोच जेएससीए के खिलाड़ियों को बॉलिंग की टिप्स दे रहे हैं. मैकग्रा ने जेएससीए स्टेडियम के सभागार में प्रेसवार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी. जिसमें मीडिया से पूछे गए कई सवालों का उन्‍होंने जवाब दिया. भारतीय क्रिकेट को दर्जनों से ज्यादा पेस बॉलर देने वाले एमआरएफ पेस फाउंडेशन के अधिकारी दो दिवसीय दौरे पर राजधानी रांची…

Read More

अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस की स्वीकार्यता शानदार उपलब्धि : राजेश शुक्ल

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को कहा कि भारत और भारत के विचार आज दुनिया के लिए आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस की स्वीकार्यता एक शानदार उपलब्धि है। आज 190 देशों  के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते है। इस प्रकार भारत आज वैश्विक कल्याण का केंद्र बन गया है।शुक्ल ने कहा कि विश्व योग दिवस पर 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी के रांची…

Read More

रांची नगर निगम के कौशल प्रशिक्षित सफाईकर्मियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

रांच। रांची नगर निगम क्षेत्र के 24 सफाईकर्मियों को सोमवार को स्वच्छता सेवा के क्षेत्र में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया है। यह कौशल प्रमाण पत्र न जॉब सेक्टर स्किल काउंसिल की ओर से प्रदान किए गए है। तथा इनका मानक राष्ट्रीय कौशल अर्हता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के लेवल-3 केs समतुल्य है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष सितंबर 2018 में देशव्यापी च्छता ही सेवा पखवाड़ा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के सफाईकर्मियों के लिए विशेष कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की…

Read More

अब सभी विभागों में होगा ऑनलाइन काम, नहीं चलेगी अफसरशाही

सीएम रघुवर दास के पास है फॉर्मूला, ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में झारखंड बनेगा नंबर-1 ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में झारखंड को नंबर-1 राज्य बनाना लक्ष्य गरीबी और पलायन के कलंक को मिटाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड को इज ऑफ डुइंग बिजनेस में देशभर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. हमारा लक्ष्य है पहला स्थान पाना. लेकिन यह केवल कागजों पर ही न रहे. वास्तविकता में भी लोगों को इसका अनुभव होना चाहिए. ऐसी व्यवस्था बनायी गयी है कि लोगों को…

Read More

करण ओबोराय पर केस करने वाली महिला झूठे केस के मामले में गिरफ्तार

मुंबई। टीवी एक्टर करण ओबेराय के खिलाफ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दायर करने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, खुद पर कथित तौर पर हमला कराने के मामले में पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस इस महिला के वकील सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें वे चार युवक भी शामिल हैं, जिनको महिला पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने इस…

Read More

झूठा शपथपत्र पेश करने के मामले में सलमान को राहत, सरकार की अर्जी खारिज

जोधपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान को जोधपुर के एक कोर्ट से झूठा शपथ पत्र पेश करने के मामले में बड़ी राहत मिली है।सोमवार को राज्य सरकार की अर्जी को सीजेएम ग्रामीण जज ने खारिज कर दिया। सलमान पर आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2006 में कोर्ट में झूठा शपथ पत्र पेश किया कि उनके हथियार का लाइसेंस खो गया है।सलमान खान की तरफ से पिछले सप्ताह स मामले में कहा गया था कि उनका किसी भी तरह का यह मंतव्य नहीं था कि वह झूठा शपथ पत्र दें। ऐसे में उसके विरुद्ध किसी तरह की कार्यवाही…

Read More