किसानों से किए वादे को पूरा कर रही है भाजपा सरकार : वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’

नई दिल्ली। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया से लोकसभा सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही किसानों और गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जा रहे हैं। मस्त ने शनिवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के पहले ही फैसले में ‘किसान सम्मान निधि योजना’ का दायरा बढ़ाया गया है। इसके तहत अब हर किसान ‘सम्मान निधि’ का अधिकारी होगा। मस्त ने कहा कि नई योजना से इसमें दो करोड़ किसानों…

Read More

रांची-जमशेदपुर-महुलिया पथ के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : रघुवर दास

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची-जमशेदपुर-महुलिया पथ का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री दास ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि रांची-जमशेदपुर-महुलिया पथ का मामला जो काफी उलझा हुआ था, उसे नये तरीके से लोगों की सहूलियत के लिए चार भागों में बांटकर फिर से निर्माण का फैसला लिया गया है। सभी संवेदक तेजी से काम शुरू कर दें। कहीं स्थानीय स्तर पर परेशानी आती है तो अधिकारियों को तुरंत सूचित करें। अधिकारी भी इसे प्राथमिकता देते हुए निपटायें।…

Read More

महिला की गोली मारकर हत्या

गोड्डा। जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन कला गांव में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्यारे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। मृतका का नाम ललिता देवी (35) है। पति जयप्रकाश मंडल गुड़गांव में मजदूरी करता है। शुक्रवार रात ललिता अपने तीन पुत्रों दीपक (8), सुंदरम (6) और सत्यम के साथ घर में सोई थी। तड़के सुबह जब उसका पुत्र दीपक उठा तो अपनी मां को घर में नहीं पाया। घर के बाहर जाकर देखा तो बाहर उसकी मां बेसुध हालत में पड़ी…

Read More

पलामू : अवैध खनन से निकाले गए 25 ट्रैक्टर बालू जब्त

मेदिनीनगर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देशानुसार शनिवार को मेदिनीनगर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता ने उंटारी रोड थानांतर्गत कोयल नदी में बालू के अवैध खनन की शिकायत पर औचक निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उंटारी रोड थाना क्षेत्र में 25 ट्रैक्टर बालू (2000 सी.एफ.टी.) जब्त किया गया। साथ ही बालू के अवैध भंडारण में संलिप्त सतबहिनी के सेखडीह ग्राम निवासी अजय विश्वकर्मा के विरुद्ध उंटारी रोड थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराई गयी है। उंटारी रोड थानांतर्गत सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी मेसर्स…

Read More

लोहरदगा में पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

लोहरदगा। लोकसभा चुनाव के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी दौरान लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर रवीन्द्र गंझू के दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण दिलीप भगत की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटनास्थल घोर नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र होने की वजह से पुलिस को शनिवार को इस मामले की जानकारी हुई।…

Read More

घर में लगी आग में वृद्ध महिला की मौत

मेदिनीनगर। पाटन थाना के थमवा गांव में शनिवार को लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने के दौरान वृद्ध महिला आग की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।जानकारी अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर के बिस्तर में आग पकड़ ली, जिससे देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर वृद्ध महिला तेजी के साथ भाग नहीं सकी और आग की चपेट में आ गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घर में किसी परिजन के नहीं…

Read More

सड़क के किनारे बोर करने पर जुर्माने के साथ होगी कार्रवाई

मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद शहर में जलस्तर दिन प्रतिदिन नीचे जाने से शहरवासी काफी परेशान हैं। जलस्तर के नीचे जाने के कारण कई घरों के चापाकल पूरी तरह ठप हो गए हैं। घर के भीतर जगह नहीं होने की वजह से कई लोगों ने घरों के आगे सड़कों के किनारे बोर करवाना शुरू कर दिया है। इधर, नगर पंचायत हुसैनाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शहर के अचानक भ्रमण के दौरान पाया कि इस्लामगंज मुहल्ले में सड़क किनारे बोर हो रहा है। उन्होंने तत्काल काम बंद करवाकर बोर…

Read More

वज्रपात से दो मजदूरों की मौत

दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पिनरगडिया गांव में चल रहे क्रेशर प्लांट में शुक्रवार देर रात वज्रपात से दो मजदूरों का मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल तीन मजदूरों को पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रजपात की चपेट में आने वाले सभी मृतक मजदूर थे। मृतक मजदूरों में दिलीप कुमार (उड़ीसा) और हाकीम मियां शामिल हैं। घायल मजदूर साहिन मंडल एवं जहांगीर मंडल यह दोनों बालू घाट थाना तपन जिला दक्षिण बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। घटना…

Read More

निजी क्षेत्र को बिजली वितरण व्यवस्था सौंपने पर ही निर्बाध बिजली संभव

सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी रांची। राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने झारखंड में बिजली की किल्लत और बिजली वितरण व्यवस्था की विसंगतियों की ओर मुख्यमंत्री रघुवर दास का ध्यान आकृष्ट किया है। पोद्दार ने शनिवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली में अविलम्ब सुधार तथा इनसे जुड़े कुछ कठोर लेकिन अनिवार्य फैसले लेने का आग्रह किया है। पोद्दार ने अपने पत्र में कहा है कि बिजली वितरण की जिम्मेवारी निजी क्षेत्र को सौंपकर ही उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली दे पाना संभव है। निजी क्षेत्रों द्वारा बिजली…

Read More

लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या

लातेहार। लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के कसमार गांव में शुक्रवार देर रात 23 वर्षीय युवक गजेंद्र पासवान उर्फ वीरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हेरहंज थानेदार नित्यानंद प्रसाद ने मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना को उग्रवादी या अपराधियों ने अंजाम दिया है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए…

Read More