दे दे प्यार दे का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

मुम्बई। अजय देवगन की फ़िल्म दे दे प्यार दे ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10.40 करोड़ का कारोबार किया। इस कमाई में गुरुवार को फ़िल्म के पेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है, जो लगभग 1.50 करोड़ बताई गई है। इस हिसाब से शुक्रवार को सिनेमाघरों से हुई।कमाई 9 करोड़ के आसपास रह जाती है। इस फ़िल्म का बजट 75 करोड़ बताया गया है और इसे 2200 प्रिंट्स पर रिलीज किया गया है। फ़िल्मी कारोबार के जानकार फ़िल्म की पहले दिन की कमाई को उम्मीदों से कम मान…

Read More

प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने से सलमान अब भी नाराज, तंज कसते हुए कहा- थैंक्यू प्रियंका

नई दिल्ली। सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पहले खबरें आई थी कि फिल्म में लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होंगी लेकिन प्रियंका ने फिल्म को करने से मना कर दिया, जिसके बाद सलमान और प्रियंका के बीच रिश्ते भी बिगड़ गए।एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से अपनी शादी की वजह से फिल्म ‘भारत’ को रिजेक्ट किया था। हाल ही में बातों में बातों में सलमान ने एक बार फिर प्रियंका पर ‘भारत’ को रिजेक्ट करने…

Read More

अगले साल जून में अक्षय कुमार की नई फ़िल्म

मुम्बई। तमिल फिल्म कांचन के हिन्दी रीमेक के तौर पर बनाई जा रही अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब की रिलीज़ डेट तय हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये फ़िल्म अगले साल 5 जून 2020 को रिलीज होगी। मूल तमिल फिल्म बनाने वाले राघव लॉरेंस हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार की जोड़ी पहली बार कियारा आडवाणी के साथ होगी। रिलीज की तारीख़ के साथ ही फ़िल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार अकेले नजर आ रहे हैं।…

Read More

गर्भवती प्रेमिका को जलाकर जान से मारने गया था प्रेमी, खुद झुलसा

रांची : रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में एक प्रेमी ने अपनी गर्भवती प्रेमिका को चलती कार में जलाकर जान से मारने का प्रयास किया. लेकिन इस प्रयास में वह खुद ही बुरी तरह से जल गया, जबकि उसकी गर्भवती प्रेमिका मौके से बचकर फरार हो गई. इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह से प्रेमी की जान बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. कार से एक लेटर भी बरामद किया गया है,…

Read More

1,500 बच्चों को पढ़ने-लिखने की सामग्री दी गई

रांची । आर्ट ऑफ गिविंग के तत्वावधान में रांची के धुर्वा स्थित बर-झोपड़ी नामक बस्ती के लगभग 1,500 बच्चों को पढ़ने-लिखने की सामग्री बांटी गई। स्टडी किट में दो कॉपी, राइटिंग पैड, कलर पेंसिल एवं पेंसिल, रबड़ इत्यादि शामिल थे। आर्ट ऑफ गिविंग समाजशास्त्री और राज्यसभा सांसद अच्युत सामंत द्वारा प्रतिपादित किया गया दर्शन है। इस साल इसका थीम ‘बैग ऑफ हैप्पीनेस, खुशियों की डिलीवरी’ है। इसके अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को पढ़ने-लिखने का सामान वितरित किया गया। भारत के साथ-साथ 80 देशों में भी आर्ट ऑफ गिविंग डे मनाया गया।…

Read More

पीएम मोदी ने चुनाव अभियान के दौरान किया 1.5 लाख किमी का सफर

नरेंद्र मोदी : ने अपने चुनाव अभियान के दौरान 1.5 लाख किमी. हवाई सफर तय किया। देशभर में कुल 142 रैलियों को संबोधित किया। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दी। प्रधानमंत्री का चुनाव अभियान बिना रुके 51 दिन जारी रहा और उनकी एक भी रैली रद्द नहीं हुई। बता दें कि 19 मई को आखिरी चरण के लिए मतदान है और सभी पार्टियों का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। पीएम मोदी की आखिरी रैली मध्यप्रदेश के खरगौन में थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

अफगानिस्तान में धमाका, बच्चे समेत दो लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के ओबा जिले में शनिवार सुबह सड़क किनारे हुए बम धमाके में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही 14 लोग घायल हुए हैं। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि यह किस प्रकार का धमाका था। तालिबान सहित किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक इस तरह की घटनाओं में अभी तक 1700 आम नागरिकों की मौत हो चुकी…

Read More

सीरिया ने इजराइल से होने वाला हमला रोका

दमिश्क। सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने इजरायल की तरफ से आने वाली चमकदार वस्तुओं को बीच में ही रोक दिया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।  समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सीरिया के सरकारी टीवी प्रसारण सेवा ने दी है। हालांकि, अभी उन वस्तुओं की प्रकृति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सीरियाई सेना ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणी प्रांत क्यूनेत्रा की दिशा से दुश्मनों के हमलों के जवाब में वायु सेना ने यह कार्रवाई की। इस बीच शाम को लोगों ने धमाकों की आवाज सुनीं। अगर हमलों की पुष्टि हो जाती है तो यह इजरायल द्वारा…

Read More

इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप

जकार्ता । इंडोनेशिया में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 आंकी गई है।यूरोपियन मेडिटेरेरियन  सिसमीलॉजिकल सेंटर से यह जानकारी मिली है। स्थानीय समय के अनुसार भूकंप आठ बजकर 51 मिनट पर आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप में किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया अतिसंवेदनशील इलाका है और यहां अक्सर भूकंप और सुनामी आते रहते हैं। यह इलाका प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। इससे पहले साल 2004 सुमत्रा द्वीप में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें…

Read More

अमेरिका ने मेक्सिको और कनाडा से व्यापारिक समझौता कर चीन पर बढ़ाया दबाव

वाशिंगटन । अमेरिका में मिड वेस्ट के किसानों का दबाव रंग लाया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक त्वरित फ़ैसले में मेक्सिको और कनाडा से व्यापारिक समझौता कर लिया। अब इन दोनों पड़ौसी देशों से सीमा शुल्क रहित कारोबार हो सकेगा। इस से अमेरिका ने चीन पर दबाव ओर बढ़ा दिया है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि मेक्सिको और कनाडा से आयातित स्टील और एल्यूमीनियम आदि धातुओं पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगाया जाएगा, जबकि ये दोनों देश पहले की तरह अमेरिका से होने वाले निर्यात में सोया,…

Read More